डॉ अतुल मोहन सिंह: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। संगठन में बड़े बदलाव और फेरबदल के तहत युवा चेहरों और क्षेत्रीय-सामाजिक समीकरणों को प्राथमिकता दी गई है। इस पुनर्गठन में उत्तर प्रदेश से आने वाले कई दिग्गज नेताओं को राष्ट्रीय संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
हटाए गए अमित मालवीय
भारतीय जनता पार्टी के इस बड़े फेरबदल में बहुचर्चित अमित मालवीय को आईटी सेल से हटा दिया गया है। अब यह जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को सौंपी गई है।
अरुण सिंह मुख्य मुक्त
संगठन में लंबे समय से मुख्य राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी की भूमिका निभा रहे वरिष्ठ नेता अरुण सिंह को इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। पार्टी द्वारा जारी नई सूची के अनुसार 8 प्रमुख नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव का दायित्व सौंपा गया है।
इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी
स्मृति ईरानी (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ नेता)
सुनील बंसल (पूर्व संगठन महामंत्री, यूपी)
विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
बिप्लव कुमार देव (त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री)
सतीश पूनिया (राजस्थान)
गजेंद्र सिंह पटेल (मध्य प्रदेश)
हरीश द्विवेदी (उत्तर प्रदेश)
संजय भाटिया (हरियाणा)
उत्तर प्रदेश के नेताओं को जिम्मेदारी
रेखा वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लखीमपुर-खीरी
प्रो. तारिक मंसूर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अलीगढ़
शिव प्रकाश, राष्ट्रीय सह महामंत्री (संगठन), मुरादाबाद
स्मृति ईरानी, राष्ट्रीय महामंत्री, अमेठी
हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय महामंत्री, बस्ती
डॉ. भोला सिंह, राष्ट्रीय मंत्री, बुलंदशहर
संगीता यादव, राष्ट्रीय मंत्री, गोरखपुर
डॉ. स्वदेश सिंह, राष्ट्रीय मंत्री, प्रतापगढ़
अमरपाल मौर्य, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा, प्रतापगढ़
कुंवर बासित अली, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा, मेरठ
शिवानंद द्विवेदी, राष्ट्रीय सोशल मीडिया सह संयोजक, देवरिया