भोपाल में केंद्रीय कृषि मंत्री और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के परिवार में गुरुवार को खुशियों का मौका आया। उनके छोटे बेटे कुणाल और बहू रिद्धि माता-पिता बने हैं। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है, जिसका नाम ‘अहान’ रखा गया है।पोते के जन्म की खुशी शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर भी साझा की। उन्होंने लिखा कि अहान के आने से घर में अपार खुशियां आई हैं। शिवराज और उनकी पत्नी साधना चौहान एक बार फिर दादा-दादी बने हैं।
अहान के जन्म के साथ परिवार में रिश्तों की एक नई कड़ी भी जुड़ गई। कार्तिकेय और अमानत अब बड़े पापा-बड़ी मम्मी बन गए हैं, जबकि परिवार की लाड़ली इला को छोटा भाई मिल गया है। शिवराज ने कहा कि अहान की नन्ही किलकारी से पूरा घर आनंद और प्रेम से भर गया है।उन्होंने अहान के नाना-नानी संदीप जैन और स्वाति जैन को भी इस खुशी के लिए बधाई दी।
इसी साल पोती इला के दादा बने थे शिवराज
शिवराज सिंह चौहान के परिवार में इस साल दूसरी बार बच्चे की किलकारी गूंजी है। इससे पहले 21 जनवरी 2026 को उनके बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान और अमानत के घर बेटी का जन्म हुआ था।दिल्ली के एम्स में जन्मी इस बच्ची का नाम इला रखा गया। उस समय शिवराज ने पोती के जन्म पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा था कि उनके घर ‘लाडली लक्ष्मी’ आई है।अब कुछ महीनों बाद परिवार में एक और सदस्य जुड़ गया है। पोती इला को छोटा भाई मिला है और शिवराज सिंह चौहान के घर एक बार फिर दादा बनने की खुशियां आई हैं।