UP BJP Appoints

UP BJP: UP भाजपा नेतृत्व ने तय किए क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारी

प्रदेश कार्यकारिणी के बाद भाजपा नेतृत्व ने क्षेत्र एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को इसकी घोषणा की है।

By : विकास जैन
UP BJP: UP भाजपा नेतृत्व ने तय किए क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारी

UP BJP: UP भाजपा नेतृत्व ने तय किए क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारी

डॉ अतुल मोहन सिंह, लखनऊ: प्रदेश कार्यकारिणी के बाद भाजपा नेतृत्व ने क्षेत्र एवं मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार को इसकी घोषणा की है। इस सूची में क्षेत्र, मोर्चा और मुख्यालय प्रभारियों के नाम तय हुए हैं। सूची के अनुसार छह क्षेत्रों में नए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान (आगरा) को पश्चिम क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री गीता शाक्य (हमीरपुर) को ब्रज क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। प्रदेश महामंत्री शंकर लाल लोधी (लखनऊ) को कानपुर क्षेत्र की जिम्मेदारी मिली है। प्रदेश महामंत्री दिलीप सिंह पटेल (मीरजापुर) को अवध क्षेत्र की कमान दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश सिंह (गोरखपुर) को काशी क्षेत्र का नया प्रभारी नियुक्त किया है। प्रदेश महामंत्री अभिजात मिश्रा (लखनऊ) को गोरखपुर क्षेत्र का प्रभार दिया गया है। पहले इन क्षेत्रों की व्यवस्था संभाल रहे नेताओं को अब नई सांगठनिक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

मोर्चों के प्रभार में भी बड़े फेरबदल

प्रदेश महामंत्री राजेश चौधरी (मथुरा) को युवा मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश महामंत्री संजय राय (गाजीपुर) को पिछड़ा वर्ग मोर्चा का प्रभार मिला है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह (देवरिया) को अनुसूचित जाति मोर्चा सौंपा गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष कामेश्वर सिंह (देवरिया) को महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ.प्रियंका सिंह रावत (बाराबंकी) को अनुसूचित जनजाति मोर्चा दिया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार कोरी (कानपुर) को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी (वाराणसी) को किसान मोर्चा का नया प्रभार दिया गया है।

मुख्यालय और मीडिया प्रभारी बदले

मुख्यालय स्तर पर भी नेतृत्व ने महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला (अमेठी) को मुख्यालय प्रभारी नियुक्त किया गया है। श्री शुक्ल पिछली कमेटी में प्रदेश महामंत्री रह चुके हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में लंबी पारी खेलने वाले संगठन के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा (हाथरस) को मीडिया विभाग का नया प्रभारी बनाया गया है।

ब्रज बहादुर विस्तारक योजना के संयोजक

प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर भारद्वाज (हाथरस) को विस्तारक योजना का संयोजक नियुक्त किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा (लखनऊ) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की संयोजक बनाया गया है। प्रदेश मंत्री डॉ. राहुल वाल्मीकि (लखनऊ) इसके सह-संयोजक होंगे। यह नई यूपी भाजपा प्रभारियों की सूची जमीनी स्तर पर संगठन को गति देगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारी जल्द अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। कार्यकर्ताओं ने इस नई व्यवस्था का स्वागत किया है।

संबंधित सामग्री

UP Elections 2027: लखनऊ आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे चुनावी समीक्षा

UP Elections 2027: लखनऊ आ रहे गृहमंत्री अमित शाह, करेंगे चुनावी समीक्षा

उत्तर प्रदेश में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है।

Oct 22, 2026
SP MLA Join BJP: सपा के तीन बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

SP MLA Join BJP: सपा के तीन बागी विधायकों ने थामा भाजपा का दामन

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है।

Oct 14, 2026
Amethi Bjp News: अमेठी में 14 अक्टूबर को 700 से अधिक प्रधान-बीडीसी होंगे बीजेपी में शामिल!

Amethi Bjp News: अमेठी में 14 अक्टूबर को 700 से अधिक प्रधान-बीडीसी होंगे बीजेपी में शामिल!

जिले की राजनीति में बुधवार, 14 अक्टूबर को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिल सकता है। समाजवादी पार्टी के बागी विधायक राकेश प्रताप सिंह ने दावा किया है कि...

Oct 13, 2026
UP BJP Niyuktiya: UP बीजेपी ने घोषित किए नए जिला प्रभारी, सूची जारी

UP BJP Niyuktiya: UP बीजेपी ने घोषित किए नए जिला प्रभारी, सूची जारी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शनिवार देर शाम प्रदेश भर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए जिला प्रभारियों की घोषणा कर दी है। इस संगठनात्मक फेरबदल के तहत पश्चिम, बृज, कानपुर, अवध, काशी और...

Sep 20, 2026
Kalyan Singh  Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

Kalyan Singh Death Anniversary: कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर प्रदेशभर में ओबीसी मोर्चा सक्रिय

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले भाजपा ने पिछड़े वर्ग के बीच संपर्क बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पांचवीं पुण्यतिथि पर...

Aug 20, 2026