Hapur News

Hapur News: प्रसाद की पकौड़ी पर बवाल, कांवड़ कैंप बना रणक्षेत्र, शिव भक्त को भगाने का आरोप

कचहरी परिसर के बाहर शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कांवड़ कैंप में प्रसाद की पकौड़ियों को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि देखते ही देखते सेवा का स्थान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया।

By : विकास जैन
Hapur News: प्रसाद की पकौड़ी पर बवाल, कांवड़ कैंप बना रणक्षेत्र, शिव भक्त को भगाने का आरोप

Hapur News: प्रसाद की पकौड़ी पर बवाल, कांवड़ कैंप बना रणक्षेत्र, शिव भक्त को भगाने का आरोप

प्रमोद शर्मा, हापुड़: कचहरी परिसर के बाहर शिव भक्तों की सेवा के लिए लगाए गए कांवड़ कैंप में प्रसाद की पकौड़ियों को लेकर ऐसा विवाद छिड़ा कि देखते ही देखते सेवा का स्थान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। एक शिव भक्त द्वारा प्रसाद के लिए रखी गई पकौड़ियां लेने को लेकर कैंप संचालक और उसके बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि आयोजकों द्वारा नियुक्त संचालक ने शिव भक्त को धक्का देते हुए वहां से भगा दिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ गया कि मौके पर पुलिस को पहुंचना पड़ा।

कैंप में हुआ हंगामा

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के दौरान कैंप में काफी देर तक हंगामा और शोर-शराबा होता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया। इसी बीच कचहरी परिसर में मौजूद कुछ अधिवक्ता भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को समझाते हुए विवाद शांत कराया।

शिव भक्त को भुगत लेने की धमकी

बताया जा रहा है कि शिव भक्त के शांत हो जाने के बावजूद संचालक मोहित बंसल पर उसे कथित तौर पर धमकी देने का आरोप है। आरोप है कि संचालक ने अपनी शहर के प्रभावशाली लोगों और अधिकारियों में पहचान होने की बात कहते हुए शिव भक्त को भुगत लेने की धमकी दी। कथित धमकी के बाद एक बार फिर माहौल गरमा गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए।

पुलिस ने संभाला मोर्चा

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अधिवक्ताओं ने किसी तरह स्थिति को संभाला। इस पूरे घटनाक्रम की चर्चा कचहरी परिसर से लेकर तहसील क्षेत्र तक होती रही। सूत्रों के मुताबिक, विवाद की जानकारी पुलिस अधीक्षक तक पहुंचने की भी बात सामने आ रही है। कांवड़ यात्रा के दौरान जहां जगह-जगह शिव भक्तों की सेवा और स्वागत के लिए कैंप लगाए गए हैं, वहीं इस तरह के विवाद ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस की ओर से मामले में क्या कार्रवाई की गई, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।

संबंधित सामग्री

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Hapur Police: 7 साल से पुलिस को चकमा दे रहा 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

खुद को शातिर समझने वाले अपराधी चाहे जितना भी शातिर बन ले, लेकिन हापुड़ पुलिस के शिकंजे से ज्यादा दिन बच नहीं सकता। ऐसा ही एक मामला बाबूगढ़ में सामने आया है...

Oct 08, 2026
Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

Navratri 2026 Muhurat: वैधृति योग के शुभ संयोग में 11 अक्टूबर से गूंजेगा मां दुर्गा का जयकारा

आश्विन शुक्ल पक्ष की शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 11 अक्टूबर, रविवार से वैधृति योग के शुभ संयोग में होगा। नवरात्रि को लेकर देवलोक कॉलोनी स्थित श्री ज्योतिष कार्यालय में...

Oct 08, 2026
Hapur Crime: अवैध खनन के ट्रैक्टर ने ली संघ कार्यकर्ता की जान, मचा कोहराम

Hapur Crime: अवैध खनन के ट्रैक्टर ने ली संघ कार्यकर्ता की जान, मचा कोहराम

थाना हाफिजपुर क्षेत्र में कथित अवैध खनन में लगे ट्रैक्टर की टक्कर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सक्रिय कार्यकर्ता की मौत हो गई।

Sep 01, 2026
Hapur Acid Attack : रिश्ता टूटा तो भड़क उठा गुस्सा! दो बहनों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

Hapur Acid Attack : रिश्ता टूटा तो भड़क उठा गुस्सा! दो बहनों पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़ में रिश्ता टूटने के बाद एक व्यक्ति ने दो बहनों पर तेजाब फेंका। पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

Aug 30, 2026
Hapur Samadhan Diwas: गोद भराई से समाधान दिवस तक, डीएम ने सुनीं फरियादें

Hapur Samadhan Diwas: गोद भराई से समाधान दिवस तक, डीएम ने सुनीं फरियादें

संपूर्ण समाधान दिवस से पहले गढ़मुक्तेश्वर तहसील परिसर में सोमवार को प्रशासन का संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से...

Aug 17, 2026