डॉ.अतुल मोहन सिंह: उत्तरप्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश संगठन ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। प्रदेश भाजपा संगठन ने हाल ही में क्षेत्र और मोर्चा प्रभारियों के नामों का ऐलान किया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी की सहमति के बाद प्रदेश के कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
किसे मिली किस क्षेत्र की कमान?
(क्षेत्र प्रभारी)
पश्चिम क्षेत्र: रामप्रताप सिंह चौहान (प्रदेश महामंत्री)
ब्रज क्षेत्र: गीता शाक्य (प्रदेश महामंत्री)
कानपुर क्षेत्र: शंकर लोधी (प्रदेश महामंत्री)
अवध क्षेत्र: दिलीप पटेल (प्रदेश महामंत्री)
काशी क्षेत्र: रमेश सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
गोरखपुर क्षेत्र: अभिजात मिश्रा (प्रदेश महामंत्री)
मोर्चा प्रभारियों की घोषणा
युवा मोर्चा: राजेश चौधरी (प्रदेश महामंत्री)
पिछड़ा वर्ग मोर्चा: संजय राय (प्रदेश महामंत्री)
अनुसूचित जाति मोर्चा: डॉ. धर्मेंद्र सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
महिला मोर्चा: कामेश्वर सिंह (प्रदेश उपाध्यक्ष)
अनुसूचित जनजाति मोर्चा: डॉ. प्रियंका रावत (प्रदेश उपाध्यक्ष)
अल्पसंख्यक मोर्चा: देवेश कोरी (प्रदेश उपाध्यक्ष)
प्रदेश उपाध्यक्ष: शंकर गिरी
की ये विशेष नियुक्तियां
प्रदेश मुख्यालय (लखनऊ): एमएलसी गोविंद नारायण शुक्ला, मुख्यालय प्रभारी
मीडिया प्रभारी: यतेंद्र शर्मा
प्रदेश उपाध्यक्ष (विस्तारक योजना): ब्रज बहादुर
प्रदेश उपाध्यक्ष ('मन की बात' कार्यक्रम): अर्चना मिश्रा
प्रदेश मंत्री ('मन की बात' कार्यक्रम): राहुल वाल्मीकि