न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और अफगानिस्तान का तीन मैचों का टी20 सीरीज 13 सितंबर को शुरू हो जाएगा. भारतीय टीम ने इस मुकाबले के लिए कमर बांध ली है. इस बार का मैच और भी रोमांचक होने वाला है. क्रिकेट के फैंस के लिए खुशखबरी यह है कि उन्हें मैच का लाइव अपडेट भी मिलता रहेगा. इस बार मैचों का सीधा प्रसारण सिर्फ टीवी पर ही नहीं आएगा. बल्कि कुछ बॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म पर भी दिखाया जाएगा. ऐसे में फैंस को इसकी सही जानकारी रखना बहुत जरूरी है.
पहले जानें सभी मैचों का शेड्यूल और वेन्यू :
- पहला टी20 13 सितंबर 2026 को होगा.
- दूसरा टी20 15 सितंबर 2026 को होगा.
- तीसरा टी20 17 सितंबर 2026 को होगा
यह सभी मैच दिल्ली के अरुण जेटली, स्टेडियम में खेले जाएंगें.
जाने टीवी पर कहां देख सकते हैं लाइव मैच ?
टीवी पर मैच की लाइव अपडेट देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं. इसमें फायदा यह है कि आप मैच की लाइव कमेंट्री किसी भी भाषा में देख पाएंगें.
मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग ?
मोबाइल फोन या स्मार्ट टीवी पर लाइव मैच के अप्डेटस जानने के लिए फैनकोड एप का इस्तमाल कर सकते हैं. सोनी के अपने ओटीटी एप SonyLIV पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं उपलब्ध होगी.
यह भी देखें: Women's Asia cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 40 रन से हराया, फाइनल में बनाई जगह