भारत और अफगानिस्तान T20

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के आगे अफगानिस्तान बेबस, टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला

इशांत किशन ने अभिषेक का अच्छा दिया साथ, 42 रन बनाकर तीसरे विकेट के रूप में हुए आउट

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी के आगे अफगानिस्तान बेबस, टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता पहला मुकाबला

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: भारत ने अफगानिस्तान से 3 टी20 इंटरनेशनल सीरीज का पहला मुकाबला 7 विकेटों से जीत लिया है. मैच के हीरो अभिषेक शर्मा रहे जिन्होंने 32 गेंदों में 7 चौकों और 7 गगनचुम्बी छक्कों की बदौलत धुआंधार 82 रन बनाए. टीम इंडिया जब जीत की दहलीज पर खड़ी थी और उसका स्कोर 139 रनो तक जा पहुंचा था अभिषेक शर्मा पैवेलियन लौट गये. संजू सैमसन के 10 रनों पर जल्दी आउट होने के बाद अभिषेक और इशांत किशन ने मोर्चा सम्भाला. इशांत किशन ने 33 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए. वह भारत की ओर से आउट होने वाले तीसरे और आखिरी बल्लेबाज रहे. भारत ने 13.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर 157 रन बनाते हुए मैच जीत लिया.

सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया. दोनों टीमें आपस में तीन टी20 मैच खेलेंगी. इसके बाद 15 और 17 सितंबर को दोनों टीमों का मुकाबला होगा. फिलहाल भारत ने पहला मैच जीत कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत को 157 रनों का टारगेट दिया था.  आज़मतुल्लाह ओमारज़ाई की बेहतरीन बल्लेबाज़ी की बदौलत अफगानिस्तान का स्कोर 150 रन के पार पहुंचा.  आज़मतुल्लाह ओमारज़ाई ने 44 गेंदों में 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 84 रन बनाए. मोहम्मद नबी ने 33 रनों का योगदान किया. अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट पर 156 रनों का स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से अर्शदीप ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले.

यह भी पढ़ें: क्रिकेट भी हुआ 'वंदेमातरम् मय'! दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान मैच से पहले बजा 'वंदेमातरम्'

संबंधित सामग्री

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज 

SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत देने से इनकार किया.

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत, मिली अग्रिम जमानत 

करोड़ों की बेनामी संपत्ति के आरोपी रिटायर्ड अमीन साधु शरण पाठक को हाईकोर्ट से राहत मिली है. आय से अधिक संपत्ति मामले में उन्हें झारखंड हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिली है. 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.