IND vs AFG
एक्सक्लूसिव

IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा.

By : Amisha Pathak
IND vs AFG: दूसरे टी20 के लिए टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 15 सितंबर को होने जा रहा है. दूसरा मैच भी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा. भारत ने टी20 मुकाबले के पहले मैच में शानदार पारी खेलकर जीत हासिल की थी. अब टीम इंडिया की नज़र इस टी20 सीरीज को अपने नाम करने पर है. सीरीज के आगे के मुकाबले के लिए बड़ा फेरबदल किया गया है. दरअसल, वरुण चक्रवर्ती चोट लगने के कारण मुकाबले से पहले ही बाहर हो चुके हैं. वहीं दूसरी तरफ संभावना है कि संजू सैमसन की जगह पर युवा बल्लेबाज यानी की वैभव सूर्यवंशी इस मुकाबले में एंट्री ले सकते हैं.

वरुण चक्रवर्ती की जगह किसे मिलेगा मौका ?

अगले मुकाबले के लिए टीम इंडिया को तय करना होगा कि कौन खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती की जगह पर खेलेगा. वाशिंगटन सुंदर और रवि बिश्नोई वरुण चक्रवर्ती की जगह प्लेइंग XI के दावेदार माने जा रहे हैं. दोनों ही अच्छे विकल्प हैं, बात करें सुंदर की तो उनकी गेंदबाजी और बल्ले से ही टीम को मजबूती मिल सकती है. जबकि बिश्नोई बतौर स्पेशलिस्ट लेग स्पिनर विकल्प हैं. दिल्ली की परिस्थितियों और टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए दोनों में से किसी एक को मौका मिलने की संभावना है.

संजू सैमसन की जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका ?

संजू सैमसन की पारी पहले मैच में इतनी कुछ खास नहीं रही. सीरीज के पहले टी20 मैच के मुकाबले में संजू ने 10 रन बनाए थे. जिसके बाद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा. ऐसे में अगर टीम मैनेजमेंट बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करता है, तो 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की प्लेइंग XI में एंट्री हो सकती है. कम उम्र में अपने बल्लेबाजी से चर्चा में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी के लिए यह मुकाबला कोई आम मुकाबला जैसा नहीं होगा, बल्कि उनके लिए यह बेहद खास होने वाला है. हालांकि, यह अंतिम फैसला टीम मैनेजमेंट के हाथ में होगा.

वैभव के लिए यह मुकाबला कोई बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होने वाला है. अगर उन्हें दूसरी सीरीज में शामिल किया जाता है. तो वैभव सूर्यवंशी की पूरी कोशिश एक बड़े रिकॉर्ड पर होगी. यही नहीं उनका नाम फुल मेंबर टीम के  खिलाफ अंतरराष्ट्रीय खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में दर्ज हो सकता है.

ये हो सकती है भारत की संभावित प्लेइंग XI

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर/ रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, और अर्शदीप सिंह.

अफगानिस्तान की संभावित प्लेइंग XI

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान/नवीन-उल-हक, नूर अहमद और फजलहक फारूकी.

दूसरे टी20 की पूरी जानकारी

मुकाबला: भारत vs अफगानिस्तान, दूसरा टी20
तारीख: 15 सितंबर 2026
स्थान: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
समय: शाम 7:30 बजे

यह भी पढ़ें : मोहसिन नकवी के सपोर्ट में पाक फैन, बोला- 'गुड जॉब'

संबंधित सामग्री

Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

Ind vs AFG: जीत से खुला भारत का खाता, अफगानिस्तान हुआ पस्त

भारत ने रविवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी20 सीरीज के पहले ही मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराकर खोला खाता.

IND vs AFG T20 Series:  घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

IND vs AFG T20 Series: घर बैठे कैसे देखें भारत- अफगानिस्तान टी20 मुकाबला ? जाने लाइव देखने का तरीका

भारत और अफगानिस्तान का टी20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू होने वाला है. ऐसे में लोग घर के बाहर भी देख सकेंगे मैच. जानिए कहां आएगा टीवी और मोबाइल पर लाइव.