न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने वाली है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्कवॉड का ऐलान जल्द किया जाएगा. इसी को लेकर चयनकर्ताओं की बैठक होगी, जिसमें कई खिलाड़ियों के नाम की चर्चा हो सकती है. सबसे ज्यादा नजर ऋषभ पंत की वापसी और रोहित शर्मा को लेकर होने वाले फैसले पर होगी. हालांकि, इसी समय एशियन गेम्स भी खेले जा रहे होंगे. ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने सबसे बड़ी चुनौती आ सकती है. वहीं, लंबे समय से वनडे टीम से बाहर चल रहे ऋषभ पंत के लिए वापसी का रास्ता खुल सकता है.
पंत की हो सकती है वापसी
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में जगह मिलने की संभावना है. फिलहाल तो केएल राहुल वनडे में विकेटकीपिंग के लिए पहली पसंद बने हुए. चुकीं, ईशान किशन एशियन गेम्स में व्यस्त रहेंगे. जिसके कारण टीम को दूसरे विकेटकीपर की जरूरत पड़ सकती है. ऐसे में पंत के नाम पर विचार किया जा सकता है. उनके अलावा ध्रुव जुरेल भी इस स्थान के दावेदारों में शामिल हैं.
रोहित शर्मा पर भी निगाहें
16 सितंबर यानी की आज चयनकर्ताओं की बैठक होगी. इस बैठक में रोहित शर्मा को लेकर भी बड़ा फैसला हो सकता है. हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉर्ड्स में 138 रनों की पारी खेली थी. अब वेस्टइंडीज सीरीज के लिए उनके चयन को लेकर स्थिति साफ होने का इंतजार है. अगर रोहित को टीम में जगह मिलती है, तो यह स्थिति भी लगभग स्पष्ट हो जाएगी की रोहित शर्मा 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलेंगे. यह विश्व कप के लिहाजा से भी यह महत्तवपूर्ण होने वाला है. वर्ल्ड कप होने में अब एक ही साल बचा है. इसलिए यह अब बीसीसीआई के अनाउंसमेंट के बाद ही तय हो पाएगा कि रोहित टीम इंडिया के लिए खेलते रहेंगे या नहीं.
हार्दिक पांड्या की वापसी पर सवाल
हार्दिक पांड्या को लेकर भी चयनकर्ताओं के सामने एक बड़ा सवाल है. दरअसल, हार्दिक पांड्या अपनी वापसी को लेकर काफी चर्चा में हैं. हार्दिक ने आईपीएल 2026 से प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट नहीं खेला है. अफगानिस्तान टी20 से ठीक पहले उनके पैर में चोट लग गई थी. उन्हें ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ भारत ए की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है. हालांकि, हार्दिक का खेलना संभव नहीं है, क्योंकि वह जब तक ठीक होकर 6 अक्टूबर को वापस आएंगे. तब तक भारत और वेस्टइंडीज का वनडे सीरीज समाप्त हो चुका होगा और टी20 सीरीज चल रही होगी.
भारत का संभावित वनडे स्कॉड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋतुराज गायकवाड़, ऋषभ पंत, रजत पाटीदार, यशस्वी जायसवाल, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव
यह भी पढ़ें: यूसुफ के बयान पर भड़के पाकिस्तानी फैंस, बोले- 'अल्लाह का खौफ करो'