टीम India-A का ऐलान

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम India-A का ऐलान, खेलते नज़र आ सकते हैं हार्दिक पांड्या, पाटीदार भी स्क्वाड में शामिल  

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली मल्टी-डे और वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम का एलान कर दिया है. हार्दिक पांड्या भी टीम रहेंगे शामिल.

By : News11 Bharat
ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम India-A का ऐलान, खेलते नज़र आ सकते हैं हार्दिक पांड्या, पाटीदार भी स्क्वाड में शामिल  

न्यूज़11 भारत 
स्पोर्ट्स/डेस्क:
ऑस्ट्रेलिया और इंडिया आपस में भीड़ने के लिए तैयारी में जुट चुकी है. खबरों के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाली वनडे और मल्टी डे सीरीज के लिए बीसीसीआई यानी की भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ कई खिलाड़ी खेलते नज़र आएंगें. खुशी की बात ये है कि खिलाड़ियों की लिस्ट में स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या का भी नाम शामिल है. 

हार्दिक पांड्या काफी लंबे समय से चोट लगने के कारण क्रिकेट से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन अब उनकी वापसी की संभावना जताई जा रही है. ऑस्ट्रेलिया ए और इंडिया ए बीच दो मैचों की मल्टी डे सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज की कप्तानी देवदत्त पडिक्कल के हाथों में है. बात करें वनडे सीरीज की तो उसकी कप्तानी ऋतुराज गायकवाड को सौंपी गई है. वनडे टीम में हार्दिक पांड्या के अलावा रजत पाटीदार भी खेलते नज़र आएंगे. ऑस्ट्रेलिया ए के टीम का दौरा 22 सितंबर से शुरू होगा, जो कि 11 अक्टूबर को खत्म होगा.

देखें पूरे सीरीज का शेड्यूल:-

  • पहला मल्टी-डे मैच- 22 से  25 सितंबर
  • दूसरा मल्टी-डे मैच- 29 सितंबर से 2 अक्टूबर
  • पहला वनडे- 6 अक्टूबर
  • दूसरा वनडे- 9 अक्टूबर
  • तीसरा वनडे- 11 अक्टूबर
  • स्थान- पुदुचेरी

यह भी पढ़ें- स्वास्थ्य सेवाओं में एआई के इस्तेमाल को लेकर हुई बैठक, डीपीआर तैयार करने का निर्देश

संबंधित सामग्री

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

वेस्टइंडीज ODI सीरीज में नहीं मिली जगह, इन तीन भारतीय खिलाड़ियों का टूटा दिल

टीम इंडिया की जर्सी पहनने का सपना हर क्रिकेटर देखता है, लेकिन हर बार चयनकर्ताओं की सूची में हर नाम शामिल हो, ऐसा नहीं होता.

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

दिल्ली में यशोभूमि में सेमीकॉनइंडिया 2026 का प्रधानमंत्री मोदी ने किया उद्घाटन

देश को सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में अग्रणी बनाने वाली बड़ी परियोजना का हिस्सा हो सेमीकॉन इंडिया<br/>

Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उस सफर में जिसमें कई रिकॉर्ड्स और यादगार मुकाबले दर्ज हैं.<br/>

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका  

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज और 5 टी20 के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान हो गया है.

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग, PM Modi ने दी बधाई 

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग, PM Modi ने दी बधाई 

अभिनय की दुनिया में अपने शानदार और यादगार योगदान के लिए भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.