न्यूज़11 भारत
स्पोर्ट्स/डेस्क: महिला एशिया कप 2026 के मैच का शेड्यूल तैयार हो चुका है. इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय की गई हैं. भारत, पाकिस्तान,बांग्लादेश, श्रीलंका ने सेमीफाइनल दौरे का टिकट कटवा लिया है. ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद अब टीम की नजरें सेमीफाइनल के मैच पर टिकी है.
भारत और बांग्लादेश सेमीफाइल में होगें आमने-सामने
भारतीय महिला टीम क्रिकेट टीम ने अपनी शानदार पारी खेलते हुए ग्रुप ए में प्रथम स्थान हासिल किया. जबकि, बांग्लादेश ग्रुप बी में खेलते हुए दूसरे स्थान पर रहा. अब ऐसे में दोनों टीमें आमने-सामने रहेगी. ऐसे में आइए जानते हैं क्या है मैच का शेड्यूल?
भारत और बांग्लादेश का पहला सेमीफाइनल मैच 10 सितंबर 2026 को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच का यह पहला मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. भारतीय समय के अनुसार मैच रात को 8 बजे शुरू होगी. दोनों टीम के बीच का मुकाबला काफी मजेदार होने वाला है, जिस पर अब सभी लोगों की नज़र है. अगर बात करें हार जीत की तो टीम इंडिया का प्रर्दशन अब तक काफी अच्छा रहा है और ग्रुप स्टेज में उसने सारे मुकाबले जीते हैं. दूसरी ओर, टीम बांग्लादेश ने भी अपना दबदबा बनाए रखा. बांग्लादेश ने यूएई को कुल 34 रन से हराकर सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया था.
दूसरे सेमीफाइनल मैच के लिए उतरेगी ये दोनों टीमें
भारत और बांग्लादेश के बाद दूसरे सेमीफाइनल टूर्नामेंट के लिए मैदान पर पाकिस्तान और श्रीलंका आमने- सामने होगी. पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच का मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम होगा. यह मैच भी भारतीय समय के अनुसार 8 बजे शुरू कि जाएगी. बात करें श्रीलंका और पाकिस्तान की तो, ग्रुप स्टेज के समय श्रीलंका पहले स्थान पर थी. जबकि, पाकिस्तान दूसरे स्थान पर थी. दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने के लिए बहुत जरूरी है.
13 सितंबर को खेला जाएगा फाइनल
सेमीफाइनल के बाद महिला एशिया कप 2026 का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाएगा. इसमें सेमीफाइनल-1 और सेमीफाइनल-2 में जो दो टीम जीतेगी, वही आगे फाइनल के में खेलेगी. फाइनल का मुकाबला भी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा. सेमीफाइनल में इन चारों टीमों का मुकाबला मजे़दार रहने वाला है. महिला टीम भी अपनी कोशिश में जुट चुकी हैं. अब ऐसे में देखना दिलचस्प रहेगा कि कौन-सी टीम आगे फाइनल में अपनी टिकट कटवा सकेगी.
इसे भी पढ़ें: ये है भारत का सबसे अमीर मंदिर, एक दिन में चढ़ता है 5 करोड़ रुपये का चढ़ावा