फातिमा सना

महिला T20 एशिया कप: हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

फाइनल के बेहद करीब से मिली हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं.

By : Dipali Kumari
महिला T20 एशिया कप: हार के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोईं पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना

न्यूज़11 भारत 
स्पोर्ट्स/डेस्क: 
महिला टी20 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल में मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस मैच के खत्म होने के बाद मैदान पर कुछ ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया. फाइनल के बेहद करीब से मिली हार के बाद पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना खुद को संभाल नहीं सकीं और मैदान पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. फातिमा सना की भावुक तस्वीरें और वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. 

मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगी कप्तान 

मैच खत्म होने के बाद जब खिलाड़ी मैदान में एक-दूसरे से मिल रहे थे, उस दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना भावुक हो गयी और फूट-फूटकर रोने लगीं. वहीं टीम के अन्य खिलाड़ी भी इस दौरान भावुक हो गए. 
बताते चलें फातिमा ने यह मैच जितने के लिए भरसक प्रयास किया था. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए टीम के लिए 47 रन बनाए और फिर श्रीलंका के 4 विकेट भी चटकाएं. 

पाकिस्तान ने बनाये 130 रन 

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए. वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 134 रन बनाया. इसके साथ ही पाकिस्तान के हाथ से मुकाबला निकल गया और श्रीलंका ने फाइनल में अपनी जगह बना ली. 

अब भारत के साथ फाइनल मुकाबला 

इस जीत के साथ ही महिला टी20 एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने अपनी जगह बना ली है. दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराने के बाद श्रीलंका अब खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ेगा. फाइनल का मुकाबला कल 13 सितंबर को खेला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भारत मंडपम में आज जुटेंगे दिग्गज नेता, दुनिया की नजरें दिल्ली पर; देखिए पूरा शेड्यूल

संबंधित सामग्री

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.