अमरावती, नाशिक और सूरत केस

अमरावती, नाशिक और सूरत: चेहरे नए, मगर कहानी वही 

सोनाली मिश्रा 

By : स्वदेश डेस्क
अमरावती, नाशिक और सूरत: चेहरे नए, मगर कहानी वही 

इन दिनों भारत में लव जिहाद के नए-नए रूप सामने आ रहे है, जहां नाशिक में टीसीएस में यह चौंकाने वाला मामला सामने आया कि किस प्रकार तकनीकी क्षेत्र में भी यह सोच मौजूद है कि काफिर लड़कियों को उनके धर्म से आजाद किया जाए। कैसे यह सोच बलवती है कि केवल उनका मजहब ही रहे और कोई न रहे और उसके बाद यह भी सोच कि कुछ हुआ ही नहीं है!

यह हैरान करने वाला, स्तब्ध करने वाला और हर किसी को आतंकित करने वाला समय है कि जब शांतिकाल है, परंतु हिंदुओं के धार्मिक अस्तित्व पर निरंतर हमले हो रहे हैं, निरंतर ही वह युद्ध है और सबसे मजे की बात कि उसे एहसास नहीं कराया जा रहा कि वह युद्ध में है? 
उसके अस्तित्व पर लगातार हमले हो रहे हैं। उनकी बेटियों को निशाना बनाया जा रहा है और सबसे बड़ा दुर्भाग्य यह कि उनके अस्तित्व पर हो रहे इतने हमलों को हमला भी नहीं माना जा रहा है। नाशिक और अमरावती में जो हुआ है, वह न ही नया है और न ही कोई अजूबा है। यह हमले लगातार न केवल हो रहे हैं, बल्कि बढ़ रहे हैं। ये सुनियोजित हैं, संगठित हैं और स्पष्ट हैं। 

अमरावती में जो हुआ है, वह और भी डराने वाला है, क्योंकि उसमें कम उम्र की लड़कियां शिकार बनी हैं। जो लड़का गिरफ्तार हुआ है, उसकी उम्र महज 19 वर्ष है और यह मानसिकता कि इतनी कम उम्र में ही गैर-मुस्लिम लड़कियों को निशाना बनाया जाए, उन्हें यौनिक रूप से शोषित किया जाए, उनका उत्पीड़न किया जाए और उन्हें बदनाम किया जाए और उनका धर्म परिवर्तन कराया जाए। यह दुर्भाग्य ही है कि इतनी कम आयु में इतनी जहरीली मानसिकता पर लोग बात ही नहीं कर रहे हैं। 

कोई भी यह बात नहीं कर रहा है कि इतनी कम आयु में इतनी जहरीली मानसिकता कैसे हो सकती है? कैसे दूसरे पंथ की लड़कियों के धार्मिक अस्तित्व से घृणा इस सीमा तक होगी कि उनके धार्मिक अस्तित्व को नष्ट ही कर दिया जाए? और इस धार्मिक अस्तित्व पर हो रहे इस षड्यन्त्र को सहज बना दिया जा रहा है, यह और भी घातक है। 

नाशिक में ऐसी लड़कियों को निशाना बनाया गया जिहादी तत्वों ने, जो अपने सपने पूरे करने के लिए शिक्षा प्राप्त करके ऐसी कंपनी में कार्य कर रही थीं, जहां पर कार्य करने का सपना लगभग हर व्यक्ति का होता है, जो हर तकनीकी दक्ष व्यक्ति का सपना होता है। जरा कल्पना करें कि कोई लड़की अपनी तकनीकी शिक्षा प्राप्त करती है और वह अपने सपने पूरा करना चाहती है। 

मगर इन सपनों पर किसी की नजर है। और यह नजर बहुत भयानक है। यह नजर ऐसी है जो उनके कैरियर को ही खत्म नहीं कर रही है, बल्कि उनके अस्तित्व को ही समाप्त कर रही है और मीडिया में इस पहलू पर बहस नहीं है। मीडिया में इस बात पर बहस नहीं हो रही है कि कैसे एक धार्मिक पहचान का अस्तित्व ही समाप्त षड्यन्त्र पूर्वक समाप्त किया जा रहा है। 

नाशिक में टीसीएस में शिक्षित महिलाएं हों, या फिर अमरावती में ट्यूशन जाने वाली बच्चियाँ या फिर सूरत में एक जिम ट्रेनर के हाथों यौन शोषण का शिकार बनी एक विवाहिता! कहानी सभी की एक है, अंत सभी का एक है, हाँ चेहरे अलग हो सकते हैं, नाम अलग हो सकते हैं, परंतु न ही मोडस ओपेरंडी भिन्न है और न ही कहानी!



लेखिका- सोनाली मिश्रा 

संबंधित सामग्री

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid Coal Scam: दुर्ग में कारोबारी गुलशन बघेल के घर ईडी की दबिश, 10 अफसरों की टीम जांच में जुटी

ED Raid in coal businessman: दुर्ग के ऋषभ ग्रीन सिटी में ईडी ने कारोबारी गुलशन बघेल के फ्लैट पर छापा मारा। 10 अफसर दस्तावेज खंगाल रहे हैं। कार्रवाई की वजह आधिकारिक जानकारी नहीं है।

Oct 27, 2026
Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

Durg Cash Seizure: दुर्ग में पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 40000000 कैश जब्त; नागपुर जा रहा था पैसा, हवाले की आशंका

दुर्ग में खुर्सीपार पुलिस ने पिकअप के सीक्रेट चेंबर से 4 करोड़ रुपये कैश जब्त किया। रायपुर से नागपुर जा रही गाड़ी के दो लोग हिरासत में हैं और आयकर विभाग को सूचना दी गई है।<br/>

Oct 26, 2026
खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

खड़गे के बयान पर देशभर में BJP का प्रदर्शन, सार्वजनिक माफी की मांग

मल्लिकार्जुन खड़गे की पटना में प्रधानमंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने देशभर में प्रदर्शन किया। पार्टी ने माफी की मांग की, जबकि कांग्रेस ने भी बीजेपी नेताओं के पुराने बयानों पर सवाल उठाए।

Oct 26, 2026
कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

कौन हैं कृष्ण दास? जिनके कीर्तन में विराट-अनुष्का भी हुए भक्ति में लीन

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा मुंबई में कृष्ण दास के कीर्तन में शामिल हुए। जानिए अमेरिकी रॉक संगीत से भक्ति की दुनिया तक पहुंचने वाले कृष्ण दास की कहानी और नीम करोली बाबा से उनका जुड़ाव।

Oct 26, 2026
JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

JIO IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज, इन स्टेप्स की मदद से चेक करें शेयर मिला या नहीं

जियो प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट आज होगा। BSE, NSE और केफिन टेक की साइट पर स्टेटस देख सकते हैं। रिटेल कैटेगरी 2.72 गुना भरी थी और लिस्टिंग 28 अक्टूबर को होगी।<br/>

Oct 26, 2026