लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रांरभिक अर्हता परीक्षा यानी PET परीक्षा रविवार को शुरू हो गई है। प्रदेश के 60 जिलों में 1,372 केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन चलने वाली इस परीक्षा के लिए 35.41 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। पहले दिन करीब 12 लाख उम्मीदवार पेपर देंगे। परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर के अलावा 1 नवंबर को होगी। एग्जाम देने आए अभ्यर्थियों को सख्त चेकिंग के बाद एग्जाम सेंटर पर प्रवेश दिया जा रहा है। एग्जाम शुरू होने के एक दिन पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने सुरक्षा और नकल रोकने की व्यवस्था को लेकर रिव्यू मीटिंग की थी।
केंद्रों पर कहीं कलावा कटा तो कहीं बेल्ट उतरी
सुबह 8 बजे से एंट्री शुरू हो गई। गेट पर एडमिट कार्ड देखे गए और मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। लखनऊ में छात्राओं के कलावा काटे गए, कान की बाली और हेयर पिन उतरवाई गई। वहीं, छात्रों से जूते मोजे भी खुलवाकर देखे गए। कानपुर में बाल खुलवाकर जांच हुई। मथुरा में कुछ लड़के दांत से कलावा काटते दिखे और बेल्ट उतरवाई गई। प्रयागराज के 48 केंद्रों पर आइरिस स्कैनिंग भी हुई। मोबाइल, घड़ी, सिक्के और ब्लूटूथ डिवाइस अंदर ले जाने पर रोक रही।
VIDEO | Gorakhpur, Uttar Pradesh: UPSSSC PET 2026 exam underway at 52 centres in Gorakhpur; elaborate security arrangements in place. ADM Gajendra Kumar says, "Today, a total of 52 centres have been set up for the PET examination in Gorakhpur. A total of 23,208 candidates will appear in each shift. Sector magistrates, static magistrates and centre superintendents have been deployed at all the centres, along with centre in-charges from the examining agency. Today, on October 25, all sector magistrates for the morning shift have collected the confidential material and left for their respective centres. The examination is being conducted over three days, October 25, October 30 and November 1. There are a total of six shifts and the examination will be conducted smoothly." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 25, 2026
तीन चरणों में वेरिफिकेशन के बाद एंट्री
एग्जाम सेंटर के बाहर में तीन चरणों की जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश मिला। पहले पुलिस ने एडमिट कार्ड और आधार देखे। फिर परीक्षा नियंत्रण टीम ने स्कैनिंग से सामान की जांच की गई। आखिर में केंद्र की टीम ने फिंगरप्रिंट, आधार और एडमिट कार्ड मिलाए। मथुरा में एक दिव्यांक अभ्यर्थी बैसाखी के सहारे परीक्षा देने पहुंचा। अलीगढ़ में रघुवीर बाल मंदिर के बाहर अभ्यर्थियों की लाइन लगी रही।
#WATCH लखनऊ(उत्तर प्रदेश): UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। https://t.co/ed2fQV1nea
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2026
दो शिफ्ट का समय और सख्त कार्रवाई
पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। साढ़े 9 बजे के बाद एग्जाम सेंटर के अंदर एंट्री नहीं मिलेगी। वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट के लिए दोपहर 1 बजे से प्रवेश शुरू होगा और ढाई बजे गेट बंद होंगे। केंद्रों पर सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। नकल, फर्जी अभ्यर्थी या गड़बड़ी पर कानूनी कार्रवाई होगी। दोषी को आजीवन कारावास और एक करोड़ रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है।
#WATCH कानपुर(उत्तर प्रदेश): UPSSSC PET 2026 परीक्षा के लिए अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग की जा रही है। https://t.co/tw1ZCLLxmn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 25, 2026
सीएम ने दिए सख्त निर्देश
वहीं, परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से एग्जाम कराने के लिए सीएम योगी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एग्जाम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के भी निर्देश दिए हैं। सीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। एग्जाम के दिन ट्रैफिक न लगे इसलिए व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया है।