न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: भारतीय क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाजों में शुमार रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की तारीख सामने आ गई है. दोनों 4 दिसंबर को राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित रमाडा होटल में परिणय सूत्र में बंध जाएंगे. दोनों की सगाई काफी पहले ही हो चुकी है, लेकिन रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का इसी साल 27 फरवरी को निधन हो गया था, जिसके कारण दोनों का विवाह टल गया है. अब दोनों आगामी 4 दिसम्बर को होटल रमाना में विशिष्ट मेहमानों की उपस्थिति में सात फेरे लेने जा रहे हैं. दोनों के विवाह में खेल जगह और राजनीतिक दिग्गजों का जमावड़ा होने की सम्भावना है.
बता दें कि प्रिया सरोज उत्तर प्रदेश के मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं. पिता तूफानी सरोज भी इसी लोकसभा क्षेत्र से सांसद रह चुके हैं. दोनों परिवारों में पहले से नजदीकियां हैं, अब यह नजदीकी रिश्तेदारी में बदलने जा रही है.
यह भी पढ़ें: गांडेय के गांधीनगर से दासडीह पंचायत के मेढ़ो नदी में दो बच्चों के डूबने की आशंका, मौके पर पहुंची पुलिस