न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर से खुशियों की किलकारी गूंजी है. कपल दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं, उनके घर नन्हीं परी ने जन्म लिया है. दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी. कार्ड पर नन्हे पैरों के निशान बने हैं और उस पर 'वेलकम बेबी गर्ल!' लिखा हुआ है.
सितंबर 2024 में हुआ था पहली बेटी 'दुआ' का जन्म
बताते चलें कपल सितंबर 2024 में पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके घर पहली बार नन्हीं परी ने दस्तक दी थी. रणवीर-दीपिका ने अपनी बड़ी बेटी का नाम 'दुआ' रखा है. अब दुआ को एक छोटी बहन मिल गई है. कपल के इस पोस्ट को शेयर करते ही सोशल मीडिया पर फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं और कमेंट सेक्शन में प्यार लुटा रहे हैं.
6 साल डेट करने के बाद 2018 में हुई थी शादी
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की प्रेम कहानी साल 2013 में संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' के सेट से शुरू हुई थी. शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया. इसके बाद इस जोड़ी ने 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया और पर्दे पर अपनी केमिस्ट्री से सबका दिल जीता.
करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दीपिका और रणवीर ने नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में बेहद सादगी और निजी तरीके से शादी रचाई थी. शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे.
इसे भी पढ़ें: जब फिल्मों में नहीं थी आवाज, फिर भी मचा था तहलका ! भारत की पहली फीचर फिल्म की कहानी