न्यूज़11 भारत
दिल्ली/डेस्क: बीते कई दिनों से सोशल मीडिया पर एक खबर तेजी से फ़ैल रही है कि अब हर UPI पेमेंट पर चार्ज लगेगा. यह खबर सुन हर कोई परेशान हैं, क्योंकि रोजाना लाखों की संख्या में लोग छोटी-बड़ी दुकानों पर UPI पेमेंट करते हैं. इसी बीच कल सोमवार देर रात सरकार ने अधिसूचना जारी कर यह साफ़ किया कि ₹2000 तक UPI पेमेंट पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन ₹2000 से अधिक के पेमेंट पर चार्ज लगेगा. हालांकि ₹2000 से ज्यादा पेमेंट पर कितना चार्ज लगेगा, यह फिलहाल तय नहीं हुआ है. कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो इसका रेट 0.3 से 0.5% होने का अनुमान है.
नए नियम के तहत, अगर आप 2,000 रुपये से कम का भुगतान करेंगे, तो आपसे पहले की तरह ही कोई चार्ज नहीं लिया जायेगा, लेकिन अगर आप 2,000 रुपये से अधिक का पेमेंट करेंगे, तो फिर आपसे चार्ज लिया जायेगा. बताते चलें अब तक UPI पेमेंट पर इस तरह का कोई चार्ज नहीं लगता था. लेकिन अब सरकार के नए नियम के अनुसार अगर आप 2000 से अधिक का पेमेंट करेंगे, तो चार्ज देना होगा.
वित्त मंत्रालय की राजपत्र अधिसूचना के मुताबिक, बैंक और पेमेंट सिस्टम ऑपरेटर ऐसे भुगतान करने वाले या भुगतान प्राप्त करने वाले व्यक्ति से किसी भी तरह का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष शुल्क नहीं ले सकते. यानी ग्राहक के स्तर पर इस तरह के भुगतान को लेकर कोई नया चार्ज नहीं लगाया जा सकता.
इसे भी पढ़ें: 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू हो जाएगा UCC, गृहमंत्री अमित शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान