Happy Birthday Ayushman Khurrana
एक्सक्लूसिव

Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

बॉलीवुड के सबसे अलग और अपनी सक्रीन प्रेजेंस से सबका दिल लुभाने वाले आयुष्मान खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं.

By : Amisha Pathak
Happy Birthday Ayushman Khurrana: इन 5 फिल्मों से जीता लोगों का दिल, हर किरदार में अलग बात

न्यूज़11 भारत:

एंटरटेनमेंट/डेस्क : बॉलीवुड के सबसे अलग और अपनी सक्रीन प्रेजेंस से सबका दिल लुभाने वाले आयुष्मान खुराना आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. 14 सितंबर 1984 को जन्मे आयुष्मान ने अपनी फिल्मों के जरिए साबित किया कि किसी अभिनेता की पहचान सिर्फ बड़े पर्दे पर रोमांस और एक्शन तक सीमित नहीं होती है. उन्होंने कुछ ऐसे किरदार चुने, जो समाज से जुड़े मुद्दे को मनोरंजन के साथ सामने लाते हैं. 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखने वाले आयुष्मान ने कई ऐसे शानदार परफॉर्मेंस दिए हैं. जानें उनकी 5 सबसे दमदार फिल्मों के बारे में.

दम लगाके हईशा : इस फिल्म में आयुष्मान खुराना ने एक मिडिल क्लास परिवार के ऐसे युवक का किरदार निभाया था, जिसे अपनी नाकामियों के लिए हर दिन ताने सुनने पड़ते हैं. घर हो या बाहर, लोग उसे बार-बार उसकी कमियों का एहसास कराते हैं. लेकिन उसे उसकी पत्नी का पूरा साथ मिलता है. यह फिल्म एक इमोशनल फैमिली ड्रामा पर आधारित है. दिलचस्प बात यह है कि इस मूवी को लोगों से बहुत प्यार मिला था.

अंधाधुन : यह फिल्म आयुष्मान के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है. इसमें उन्होंने एक पियानो प्लेयर का किरदार निभाया, जो नेत्रहीन था. यह मूवी मर्डर मिस्टरी पर है. आयुषमान का किरदार और उनकी एक्टिंग ने इस फिल्म में बेहद शानदार था. और इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस के हिसाब से उनके करियर की फिल्मों में से एक मानी जाती है.

आर्टिकल 15 : इस फिल्म में आयुष्मान ने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जो सिस्टम के खिलाफ जाकर सच का साथ देता है. इस फिल्म में भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.

बाला : यह फिल्म एक इंसान के बाल झड़ने की समस्या तक ही सीमित नहीं थी. बल्कि उन कमियों को लेकर थी जिसे सामाज अक्सर जरूरत से ज्यादा बड़ा बना देता है. इस फिल्म के ज़रिए आयुष्मान खराना और भूमि पेडनेकर ने दिखाया की हर इंसान में कोई न कोई कमी होती है. जिसे स्वीकार कर आगे बढ़ना जरूरी है. आयुष्मान की एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी प्रभावी बनाया था.

गुलाबो सिताबो:  यह फिल्म कोरोना के समय आई थी और इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दिखाया गया था. फिल्म खाफी लोगों तक पहुंची नहीं थी, फिर भी खास थी. इस फिल्म में न केवल आयुष्मान का ही बल्कि अन्य किरदारों का अभिनय बेहद मजेदार था.

यह भी पढ़ें : रात की खर्राटे से हैं परेशान, जानिए इसके पीछे की वजह

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी   

दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा कार्ड शेयर कर अपने फैंस को यह खुशखबरी दी.

ढोल- नगाड़ों के बीच Shilpa Shetty ने किया गणपति विसर्जन, परिवार साथ दिखीं झूमते

ढोल- नगाड़ों के बीच Shilpa Shetty ने किया गणपति विसर्जन, परिवार साथ दिखीं झूमते

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें ऐक्ट्रिस को परिवार के साथ ढोल-नगाड़ों पर नाचते देखा जा रहा है.

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

Ganesh Chaturthi 2026: बॉलीवुड घरों में बप्पा की हुई धमाकेदार एंट्री

गणेश चतुर्थी पर हर साल घर-घर में अलग खुशी और श्रद्धा देखने को मिलता है. बप्पा का स्वागत उत्साह और ढोल नगाड़ों के साथ किया जाता है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी जान से मारने की धमकी, लव जिहाद का लगाया आरोप 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने आमिर खान को दी जान से मारने की धमकी, लव जिहाद का लगाया आरोप 

आमिर खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से जान से मारने की धमकी मिली है.

आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

आमिर खान को तीसरी शादी पड़ी भारी! एक्टर के खिलाफ फतवा जारी, लव जिहाद के भी लगे आरोप 

आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर भारी विरोध देखने को मिल रहा है. इसी बीच अब एक्टर के खिलाफ फ़तवा जारी किया गया है.