न्यूज़11 भारत
एंटरटेनमेंट/डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बदले हुए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. हाल ही में गणपति सेलिब्रेशन के दौरान पब्लिक अपीयरेंस के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बढ़े वजन को लेकर कमेंट किए. अब बिग बॉस 20 के वीकेंट का वार में सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग को लेकर खुलकर बात की और कैटरीना का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि 'किसी को नीचा दिखा के आप पैसे कमा रहे हो. ट्रोल्स सेलेब्स को उनकी बॉडी, वजन, अपीरियंस, फैमिली, करियर फेलियर,मदरहुड पर जज करते हैं. आप अपनी परवरिश दिखा रहे हो.'
सलमान खान ने कैटरीना का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को कैटरीना की पोस्ट-प्रेग्नन्सी ट्रोलिंग से जोड़कर देखा जा रहा है. सलमान ने कहा कि, 'प्रेग्नेंट होने के बाद सभी का वजन बढ़ता है. वो जब फिल्मों में वापस आएंगी तो फिर से फिट हो जाएंगी. उन्हें अपने परिवार के साथ वक्त बिताने का समय मिलना चाहिए. जो लोग ट्रोल करते हैं वो खुद अपनी शक्ल देखकर बेजार हैं और दूसरों की अपीरियंस पर कमेंट करते हैं.' इसके अलावा सलमान ने खुद की ट्रोलिंग पर भी सभी के बीच बात की, उन्होंने कहा कि, 'मुझे भी काफी ट्रोल किया जाता है. बुड्ढा हो गया है. भाई 60 साल का हो गया हूं. आपकी बॉडी हमेशा मैंने प्यार किया वाली नहीं हो सकती है.'
कैटरीना ने नवंबर 2025 में विक्की कौशल के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था. इसके बाद गणपति सेलिब्रेशन में उनकी पब्लिक अपीयरेंस लंबे समय बाद हुई, जिस पर सोशल मीडिया पर उनके लुक को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आईं. सलमान ने बयान के बाद कैटरीना को लेकर चल रही बॉडी शेमिंग की चर्चा एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है.
यह भी पढ़ें: खुशखबरी! दूसरी बार मम्मी-पापा बने दीपिका-रणवीर, राधा अष्टमी के दिन घर आई नन्हीं परी