Ravichandran Ashwin
एक्सक्लूसिव

Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उस सफर में जिसमें कई रिकॉर्ड्स और यादगार मुकाबले दर्ज हैं.<br/>

By : Amisha Pathak
Happy Birthday Ashwin: 40 के हुए रविचंद्रन अश्विन, रिकॉर्ड से भरा रहा क्रिकेट का सफर

न्यूज़11 भारत

स्पोर्ट्स/ डेस्क: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर आर अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. अपनी फिरकी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को परेशान करने वाले अश्विन ने भारतीय क्रिकेट में एक लंबा और शानदार सफर तय किया है. उन्होंने क्रिकेट के मैदान पर अपनी गेंदबाजी से अच्छे से अच्छे गेंदबाजों को चकमा दिया है और सालों तक भारतीय टीम की स्पिन गेंदबाजों को मजबूती दी है. उनके जन्मदिन पर नज़र डालते हैं, उस सफर में  जिसमें कई रिकॉर्ड्स और यादगार मुकाबले दर्ज हैं.

अश्विन ने अपने करियर की शुरुआत ओपनिंग बल्लेबाजी के रूप में की थी. वह इसके साथ मीडियम पेसर बॉलिंग भी किया करते थे. लेकिन अंडर-16 क्रिकेट के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे उनकी जिंदगी बदल गई. दरअसल, एक मैच के दौरान अश्विन के प्राइवेट पार्ट में चोट लग गई. इसके बाद उनकी मां ने उनको गेंदबाजी छोड़कर स्पिन करने की सलाह दि. और यही सलाह आगे चलकर उनके लिए वरदान साबित हुआ. अब उनके क्रिकेट के सफर कि बात करें तो, उन्होंने अब तक सबसे ज्यादा 11 प्लेयर ऑफ द मैच जीता है. इसके अलावा उनका नाम 350 विकेट लेने वाले रिकॉर्ड में भी दर्ज है. वहीं, उनका नाम एक ही टेस्ट में 5 विकेट हॉल में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों में दर्ज है.

रविचंद्रन अश्विन ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत से ही अपनी काबिलियत की झलक दिखा दि थी. 2006 में तमिलनाडु की ओर से हरियाणा के खिलाफ अपने पहले घरेलू मुकाबले में उन्होंने 6 विकेट झटके और शानदार शुरुआत की. इसके करीब चार साल बाद, 2010 में उन्हें श्रीलंका के खिलाफ जिम्बाब्वे में वनडे डेब्यू का मौका मिला. साल 2011 में वह विश्व कप जीतने वाले भारतीय टीम का भी हिस्सा रहे. वनडे करियर में उन्होंने 116 मैचों में 156 विकेट हासिल किए, जबकि 65 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में उनके नाम 72 विकेट दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: वेस्टइंडीज का भारत दौरा: West Indies के खिलाफ ODI और टी20 सीरिज के लिए Team India का ऐलान, रोहित-कोहली को मौका