दादासाहेब फाल्के पुरस्कार

दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग, PM Modi ने दी बधाई 

अभिनय की दुनिया में अपने शानदार और यादगार योगदान के लिए भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

By : Ark Sahuliyar
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए गए दिग्गज अभिनेता अनंत नाग, PM Modi ने दी बधाई 

न्यूज़11 भारत 
एंटरटेनमेंट/डेस्क:
अभिनय की दुनिया में अपने शानदार और यादगार योगदान के लिए भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. अनंत नाग ने अपने दमदार अभिनय से न केवल कन्नड़ सिनेमा को आगे बढ़ाया, बल्कि हिंदी समेत कई भारतीय भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी. 

अनंत नाग का परिचय
4 सितंबर 1948 को जन्में अनंत नाग का पूरा नाम अनंत नागरकट्टे है. मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों अभिनय करने वाले अनंत ने हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम, मराठी और अंग्रेजी फिल्मों में भी अपना जलवा बिखेरा है. अपने लम्बे करियर में 300 से अधिक फिल्मों का हिस्सा रहे अनंत नाग ने थिएटर, सिनेमा और टेलीविजन में भी महत्वपूर्ण काम किया है.  उन्होंने अपने अभिनय के करियर में गंभीर भूमिकाओं से लेकर सहज और पारिवारिक किरदारों तक का किरदार पूरी दक्षता से निभाया है. 

कन्नड़ सिनेमा में फिल्म ‘संकल्प’ से बतौर लीड एक्टर शुरुआत करने वाले अनंत ने यश की ब्लॉकबस्टर फिल्म KGF में दमदार अभिनय से अपनी पहचान बनायीं. उन्होंने हिंदी फिल्मों जैसे ‘अंकुर’, भूमिका, कालीचरण और जुर्म में भी दमदार परफॉरमेंस दिया. उन्हें ऐतिहासिक टीवी शो ‘मालगुडी डेज’ के लिए भी याद किया जाता है. कला के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से पहले अनंत नाग को पद्म भूषण से भी सम्मानित किया जा चुका है.

PM मोदी ने दी बधाई 
दादासाहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दिग्गज अभिनेता अनंत नाग को बधाई दी है. सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दिग्गज कलाकार अनंत नाग जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई. कई दशकों से, उनके सहज अभिनय, अद्भुत बहुमुखी प्रतिभा और शानदार काम ने भारतीय सिनेमा, और खासकर कन्नड़ सिनेमा पर गहरी छाप छोड़ी है. उन्होंने जो भी भूमिका निभाई, उसमें एक अनोखी गहराई और सच्चाई दिखाई. यह सच में एक बेहद खास कलाकार के लिए पूरी तरह से हकदार सम्मान है.

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.