दिल्ली रैली टालने की सोनिया गांधी से अपील

दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

दिल्ली के व्यापारियों ने 1 नवंबर की INDIA गठबंधन रैली टालने के लिए सोनिया गांधी को पत्र लिखा है। CTI ने 20 बाजारों के 12 हजार करोड़ रुपये के कारोबार पर असर की आशंका जताई है।

By : स्वदेश डेस्क
दिल्ली में रैली टालने के लिए व्यापारियों ने सोनिया गांधी से लगाई गुहार, राहुल गांधी के इनकार का दिया हवाला

 दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली INDIA गठबंधन की रैली को टालने के लिए व्यापारियों ने अब सोनिया गांधी से अपील की है । चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर रैली 10-11 नवंबर के बाद कराने या उसका स्थान बदलकर बुराड़ी मैदान करने की मांग की है।  व्यापारियों का कहना है कि रैली के कारण दिवाली से पहले दिल्ली के प्रमुख बाजारों में  कारोबार प्रभावित हो सकता है।

राहुल गांधी के बाद सोनिया गांधी से लगाई उम्मीद

CTI के चेयरमैन बृजेश गोयल के मुताबिक संगठन पहले भी राहुल गांधी से रैली की तारीख बदलने की मांग कर चुका है लेकिन उनकी ओर से सहमति नहीं मिली, अब व्यापारियों ने सोनिया गांधी से इस मामले में दखल देने की अपील की है।

व्यापारियों ने साफ किया कि उन्हें किसी राजनीतिक दल की रैली से आपत्ति नहीं है, लेकिन त्योहार के समय दुकानदारों और कामगारों की रोजी-रोटी पर असर नहीं पड़ना चाहिए ।

20 बाजारों के 12 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा

CTI का दावा है कि रामलीला मैदान के पांच किलोमीटर के दायरे में चांदनी चौक, सदर बाजार, कनॉट प्लेस, खारी बावली, करोल बाग और कश्मीरी गेट समेत करीब 20 बड़े बाजार हैं।  इनमें रोजाना 10 हजार से 12 हजार करोड़ रुपये का कारोबार होता है। 

संगठन का कहना है कि रैली में करीब 10 लाख लोगों के आने का अनुमान है, इनके लिए 15 हजार से 20 हजार वाहनों की जरूरत पड़ सकती है।  इससे बाजारों तक पहुंचने वाले रास्तों पर जाम लग सकता है और सामान की आवाजाही रुक सकती है, CTI ने कारोबार को होने वाले नुकसान का यह अनुमान जताया है।

31 अक्टूबर से ही परेशानी शुरू होने की आशंका

व्यापारियों के मुताबिक रैली में शामिल होने वाले वाहन 31 अक्टूबर से ही दिल्ली पहुंचने लगेंगे । इससे सिंघु, टिकरी, गाजीपुर और बदरपुर बॉर्डर के आसपास ट्रैफिक पर असर पड़ सकता है।

CTI ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का भी उदाहरण दिया है । संगठन का दावा है कि उस दिन 5 से 7 हजार लोगों की भीड़ के कारण सेंट्रल दिल्ली में करीब 8 घंटे तक जाम लगा था।

व्यापारी चाहते हैं कि रैली दिवाली के बाद हो ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में खरीदारी और सामान की सप्लाई प्रभावित न हो। वहीं रैली को लेकर अंतिम फैसला कांग्रेस नेतृत्व को करना है ।

संबंधित सामग्री

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

दिल्ली-NCR में दिवाली पर जलेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने तय किया समय; इन जगहों पर पूरी रोक

सुप्रीम कोर्ट ने दिवाली पर दिल्ली-NCR में ग्रीन पटाखे जलाने की सीमित छूट दी है। जानिए पटाखे जलाने का समय, 300 मीटर की पाबंदी और पूरी रोक कब से लागू होगी।

Nov 02, 2026
राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

राज्यसभा चुनाव: राजकुमार लोहानी ने भरा नामांकन, कांग्रेस ने दिया समर्थन

मध्य प्रदेश में राज्यसभा उपचुनाव के लिए निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार लोहानी ने नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया और विधायक हेमंत कटारे प्रस्तावक बने।

Nov 02, 2026
School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

School Holiday: MP में नवंबर में छुट्टियों की बहार! इन त्योहारों के चलते बंद रहेंगे स्कूल, परिजन देख लें लिस्ट

Madhya Pradesh School Holiday: मध्य प्रदेश में नवंबर में दीपावली (8 नवंबर), गोवर्धन पूजा (9 नवंबर) और गुरु नानक जयंती पर स्कूल बंद रहेंगे। रविवार और शनिवार की छुट्टियों समेत पूरी लिस्ट देखें।

Nov 02, 2026
वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

वंदे भारत अब विदेशों में भी दौड़ेगी! 3-4 साल में ट्रेन निर्यात शुरू करने की तैयारी

भारत अगले 3-4 साल में वंदे भारत ट्रेनों का निर्यात शुरू कर सकता है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि भारतीय रेलवे के कई आधुनिक पार्ट्स पहले से विदेशों में भेजे जा रहे हैं।

Nov 02, 2026
भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान ने PM मोदी को समर्पित किया 76वां बौद्ध स्तूप, रिजिजू बोले- भारत के लिए बड़ा सम्मान

भूटान के राजा ने 108 बौद्ध स्तूपों में से 76वां स्तूप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्पित किया। किरेन रिजिजू ने इसे भारत के लिए बड़ा सम्मान बताया।

Nov 02, 2026