राष्ट्रीय एकता दिवस पर पटेल को PM मोदी का नमन

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

By : नरेंद्र कुमार
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

गुजरात के एकता नगर (केवड़िया) में शनिवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार वल्लभभाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर गुजरात को कई बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात भी मिलने जा रही है।प्रधानमंत्री अपने गुजरात दौरे के दौरान हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें अहमदाबाद मेट्रो विस्तार, सड़क चौड़ीकरण और आंगनवाड़ी केंद्रों से जुड़ी योजनाएं प्रमुख हैं।

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे। यहां उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल की विशाल प्रतिमा का जलाभिषेक किया और फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।सरदार पटेल की जयंती को देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। भारत के एकीकरण में उनके योगदान को याद करते हुए इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री एकता नगर में रेन फॉरेस्ट और वामन वृक्ष वाटिका का भी दौरा करेंगे।

अहमदाबाद मेट्रो के दो नए फेज की रखेंगे आधारशिला

गुजरात दौरे में शहरी परिवहन को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषणाएं हैं। प्रधानमंत्री अहमदाबाद मेट्रो के फेज 2A और फेज 2B की आधारशिला रखेंगे।फेज 2A की लंबाई 6 किलोमीटर से अधिक होगी। इसके तहत कोटेश्वर रोड से एयरपोर्ट तक पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं, फेज 2B करीब 3.3 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें GIFT सिटी से शाहपुर तक तीन स्टेशन शामिल होंगे।इन दोनों परियोजनाओं से अहमदाबाद में मेट्रो कनेक्टिविटी का विस्तार होगा और यात्रियों को आवाजाही में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

अहमदाबाद-मेहसाणा रोड आठ लेन में होगी अपग्रेड

प्रधानमंत्री करीब 2,600 करोड़ रुपये की लागत वाली अहमदाबाद-मेहसाणा रोड परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। स्टेट हाईवे-41 को मौजूदा चार लेन से बढ़ाकर आठ लेन किया जाएगा। इसके साथ सड़क को मजबूत करने का काम भी होगा।इस परियोजना का फायदा अहमदाबाद और उत्तरी गुजरात के बीच सफर करने वाले लोगों को मिलेगा। सड़क चौड़ी होने से यात्रा का समय कम करने और यातायात को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

गुजरात में 4,030 नए चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्र बनेंगे

महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के तहत भी गुजरात को नई परियोजनाएं मिलने जा रही हैं। पीएम मोदी राज्य में 4,030 चाइल्ड फ्रेंडली आंगनवाड़ी केंद्रों की आधारशिला रखेंगे।इसके अलावा तैयार हो चुके 361 आंगनवाड़ी केंद्रों का उद्घाटन भी किया जाएगा। इस पूरी पहल पर करीब 800 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार के मुताबिक, इस योजना से चार लाख से अधिक लोगों को लाभ मिलेगा।

 

संबंधित सामग्री

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बागोवाल में युवाओं से नशे से दूर रहकर बड़े लक्ष्य की रोज तैयारी करने का आह्वान किया। रवि इन्द्र सिंह बलाचौर ने साथियों संग भाजपा ज्वाइन की।

Oct 31, 2026
Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Oct 31, 2026
PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

PM मोदी ने ISRO को दी बधाई, NVS-03 लॉन्च से मजबूत होगी भारत की अपनी GPS प्रणाली NavIC

GSLV-F18 से NVS-03 सैटेलाइट का सफल प्रक्षेपण हुआ। PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को बधाई दी। इससे भारत की स्वदेशी नेविगेशन प्रणाली NavIC को मजबूती मिलेगी।

Oct 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की राजनीतिक विरासत और भारत की भाषाई, सांस्कृतिक विविधता में छिपी एकता को रेखांकित किया गया है।

Oct 31, 2026