सैनी ने युवाओं से बड़ा लक्ष्य रखने को कहा

युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के बागोवाल में युवाओं से नशे से दूर रहकर बड़े लक्ष्य की रोज तैयारी करने का आह्वान किया। रवि इन्द्र सिंह बलाचौर ने साथियों संग भाजपा ज्वाइन की।

By : स्वदेश डेस्क
युवाओं को लक्ष्य छोटा नहीं, बल्कि उसकी रोज तैयारी करनी चाहिए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

नई दिल्ली , 31 अक्तूबर - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि युवाओं को अपना लक्ष्य कभी छोटा नहीं करना चाहिए बल्कि उसकी हर रोज तैयारी करनी चाहिए। अपने तन और मन, दोनों का ध्यान रखते हुए नशे और निराशा से दूर रहकर मित्रों के साथ अपने गांव और समाज के सामूहिक काम में भाग लेना चाहिए।
 
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी पंजाब के बलाचौर हलके के गाँव बागोवाल में युवा रैली को सम्बोधित कर रहे थे। रैली में रवि इन्द्र बलाचौर ने अपने साथियों के साथ भाजपा ज्वाइन की। मुख्यमंत्री ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान सम्मान मिलेगा। इस अवसर पर डेरा भौरी के महाराज दयाल दास, सरदार राज बागोवाल, सरंपच नरेश कुमार, जिला अध्यक्ष राजविन्द्र लाखी, चेयरमैन ओम प्रकाश देवी नगर सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरा देश सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती  मना रहा है। सरदार पटेल ने  लगभग 560 रियासतों को तोड़कर पूरे भारत को एकता के सूत्र में पिरोने का काम किया। इसलिए उनकी जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। मुख्यमंत्री ने एकता दिवस की हार्दिक बधाई दी और सरदार पटेल को नमन भी किया।
 
उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीतिक पार्टी से जुड़ना बड़ा सराहनीय निर्णय है। उसके पीछे अपने क्षेत्र की चिंता और लोगों की उम्मीदें होती हैं। भविष्य के प्रति एक विश्वास और भरोसा होता है। यह निर्णय पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ती आशा को बल देगा। अब हम सबको मिलकर, इस आशा को सेवा में और सेवा को जन-विश्वास में बदलना है।

पंजाब में 2027 में पीएम श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनेगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि बागोवाल की भूमि से यह संदेश गया कि पंजाब का युवा अपनी शक्ति पहचान गया है। वह मेहनत से पीछे नहीं हटता, चुनौतियों से नहीं डरता और अपने परिवार तथा गांव के भविष्य के लिए तत्पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि हम मिलकर ऐसा रंगला पंजाब बनाने का संकल्प लें, जहाँ हर बच्चे को खेलने का मैदान, हर युवा को आगे बढ़ने का अवसर, हर परिवार को नशे के विरुद्ध सहयोग और हर मेहनतकश को सम्मान मिले।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी का है। पंजाब के लोगों को अब स्पष्ट लगने लगा है कि फरवरी 2027 में पंजाब में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार पंजाब में दोगुनी गति से विकास कार्य करेगी और हर व्यक्ति को पूरा मान सम्मान देगी। भाजपा ने पंजाब में नशे के विरूद्व यात्रा निकाली जिसका प्रदेश के लोगों से भरपूर सहयोग मिला। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ने और ग्रामीण खेल स्टेडियमों को बेहतर बनाने की जो मुहिम शुरू की हुई है, वह समाज को आगे ले जाने वाली पहल है। इससे हर गांव में युवाओं को खेल के मैदान मिलेंगे। खेलों की ओर अग्रसर होने से युवाओं में राष्ट्रीयता एवं नेतृत्व की भावना पनपती है। खेलों से जुड़े युवा नशे से दूर रहते है। राष्ट्रीय एकता दिवस पर युवाओं को नशे से दूर रहने का सकंल्प लेना है।

नशे के बुरे दौर से गुजर रहा है प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप व कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में नशा और भ्रष्टाचार बढाने का काम किया है। आज प्रदेश नशे  के बुरे दौर से गुजर रहा है। नशे  से परिवार और विकास दोनों बाधित होते हैं और परिवार अंधेरे में चला जाता है और विकास की गति रुक जाती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने नशे को खत्म करने का वादा किया। कुछ नहीं हुआ तो जनता ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने नशे को खत्म करने के अलावा 25 लाख युवाओं को रोजगार देने का वादा किया, लेकिन जनता को कुछ नहीं मिला। केवल झूठे वादों और भ्रम से लगातार 5 साल तक सरकार चलाई। आप सरकार ने नशे को खत्म करने की तारीख भी तय कर दी थी लेकिन किया कुछ नहीं। यह कांग्रेस से भी अधिक भ्रष्टाचारी निकली। आप सरकार में यदि कोई व्यक्ति नशा बिकने की बात करता है तो उसके खिलाफ केस दर्ज करवा दिए जाते हैं।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के हर छोटे से लेकर बड़े गांव में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं । भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए काम कर रही है। भाजपा ने 12 साल में किसानों को 16 हजार 500करोड़ रुपए की राशि फसल खराबे होने पर दी है। महिलाओं को 2100 रुपए हर माह लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा कि पंजाब में युवाओं को अपने भविष्य के लिए सही अवसर मिलें। युवा विदेश जाने का सपना देखे, इसमें कोई बुराई नहीं है। लेकिन, उसे मजबूरी में घर न छोड़ना पड़े। उसे डंकी रूट का सहारा न लेना पड़े। पंजाब में अच्छे शिक्षण संस्थान, कौशल केंद्र, उद्योग, आधुनिक खेती और मजबूत छोटे कारोबार होंगे तो युवा अपने गांव और शहर में ही बेहतर भविष्य बना सकेगा। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा।

संबंधित सामग्री

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प - मुख्यमंत्री नायब सिंह

हरियाणा ने 60 वर्षों में प्रगति का लंबा सफर तय किया, अब देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प - मुख्यमंत्री नायब सिंह

कुरुक्षेत्र में हरियाणा दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की मौजूदगी में सीएम नायब सिंह सैनी ने प्रदेश को देश का पहला विकसित राज्य बनाने का संकल्प दोहराया।

Nov 01, 2026
Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

Amethi Police Run: अमेठी पुलिस ने लगाई एकता की दौड़, SP समेत दौड़े पुलिसकर्मी

देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर अमेठी में पुलिस के कदम एक नए संकल्प के साथ दौड़े। शनिवार सुबह पुलिस की वर्दी में निकली एकता की...

Oct 31, 2026
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Oct 31, 2026
राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार पटेल और भारत की सांस्कृतिक चेतना

राष्ट्रीय एकता दिवस पर सरदार पटेल की राजनीतिक विरासत और भारत की भाषाई, सांस्कृतिक विविधता में छिपी एकता को रेखांकित किया गया है।

Oct 31, 2026
National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

National Unity Day: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे PM मोदी, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। वे अहमदाबाद मेट्रो, सड़क, आंगनवाड़ी और कृषि क्षेत्र की कई परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Oct 31, 2026