अमेरिका-रूस डीजल समझौता

दुनिया में तेल कीमत घटेगी! ,रूस से डीजल खरीदने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिका और रूस के बीच हुए डीजल समझौते से वैश्विक तेल कीमतों पर प्रभाव पड़ सकता है, यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इस कदम की आलोचना की है।

By : नरेंद्र कुमार
दुनिया में तेल कीमत घटेगी! ,रूस से डीजल खरीदने की तैयारी में अमेरिका

अमेरिका और रुस के बीच डीजल सप्लाई को लेकर कथित समझौते ने वैश्विक ऊर्जा बाजार में हलचल मचा दी है. खबर है कि अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि रूस से डीजल की सप्लाई और होर्मूज पर अमेरिका के कंट्रोल से तेल की कीमतों में गिरावट आएगी.रिपोर्ट के अनुसार, समझौते के तहत रूस पहले चरण में 3 लाख टन से ज्यादा डीजल भेजेगा। इसके बाद नवंबर में 5 लाख टन और फिर 10 लाख टन डीजल की सप्लाई की बात कही गई है।

प्रतिबंधों के बीच डील पर सवाल

सबसे अहम बात ये है कि अमेरिका की रूस पर प्रतिबंध लगाने की नीति और रूसी डीजल की खरीद के कथित समझौते बीच विरोधाभास नजर आता है. रिपोर्ट में दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन ने रूसी डीजल के आयात और बिक्री पर लगे प्रतिबंध 7 अप्रेल 2027 तक अस्थायी रुप से हटाया है.

यूक्रेन राष्ट्रपति ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट के मुताबिक, यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने इस कदम की आलोचना की है। उनका कहना है कि रूस को आर्थिक राहत मिलने से यूक्रेन के खिलाफ जारी युद्ध लंबा खिंच सकता है। यूक्रेन लगातार पश्चिमी देशों से रूस पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की अपील करता रहा है।

सस्ता होगा डीजल?

ट्रम्प का दावा है कि रूसी सप्लाई बढ़ने से डीजल की कीमतों में गिरावट आएगी। लेकिन ऊर्जा विशेषज्ञों के मुताबिक, कीमतों पर इसका असर सीमित भी रह सकता है। अगर रूस अमेरिका को ज्यादा डीजल बेचता है, तो उसके मौजूदा खरीदारों को दूसरे देशों से ईंधन खरीदना पड़ सकता है। इससे वैश्विक बाजार में सप्लाई का संतुलन बदल सकता है।इसके अलावा, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और होर्मुज स्ट्रेट से तेल की आवाजाही भी कीमतों को प्रभावित करने वाले अहम कारक हैं।

 

संबंधित सामग्री

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्द होगी फाइनल? रुबियो बोले- बस कुछ मुद्दे बाकी

मार्को रुबियो और एस. जयशंकर ने मुंबई में व्यापार, ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर चर्चा की। रुबियो ने कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील के लिए अब कुछ ही मुद्दे बाकी हैं।

Oct 20, 2026
MP Player Teach Cricket Russia: एमपी के खिलाड़ी कोच बनकर रसियन को सिखाएंगे क्रिकेट; भोपाल-रूस के बीच होगा बड़ा MOU

MP Player Teach Cricket Russia: एमपी के खिलाड़ी कोच बनकर रसियन को सिखाएंगे क्रिकेट; भोपाल-रूस के बीच होगा बड़ा MOU

मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएश रूस के स्मोलेंस्क में क्रिकेट अकादमी खोलेगी। भोपाल के सम्मेलन में 23 अक्टूबर को एमओयू होगा। इंदौर और ग्वालियर में मैच भी कराए जाएंगे।

Oct 19, 2026
अयोध्या का वैभव सात समंदर पार, रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

अयोध्या का वैभव सात समंदर पार, रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

मॉस्को में गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाले समारोह का आयोजन किया गया। रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

Oct 19, 2026
हूती-सऊदी संघर्ष में अमेरिका की दूरी, बढ़ता संकट

हूती-सऊदी संघर्ष में अमेरिका की दूरी, बढ़ता संकट

यमन के हूती और सऊदी अरब के बीच बढ़ते टकराव से व्यापक क्षेत्रीय संकट उभर रहा है। अमेरिका ने सीधे सैन्य हस्तक्षेप से बचते हुए रणनीतिक संयम दिखाया है।

Oct 17, 2026
टैरिफ को लेकर ट्रंप का फिर यू टर्न,रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर कोई टैरिफ नहीं

टैरिफ को लेकर ट्रंप का फिर यू टर्न,रूसी तेल-गैस खरीदने पर भारत समेत 5 देशों पर कोई टैरिफ नहीं

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने रूसी तेल और गैस पर 100% टैरिफ लगाने की योजना को रोक दिया, जिससे भारत समेत पांच देशों पर आर्थिक दबाव कम होगा।

Oct 17, 2026