अयोध्या और मॉस्को में रामलीला

अयोध्या का वैभव सात समंदर पार, रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

मॉस्को में गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर भारत-रूस सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाले समारोह का आयोजन किया गया। रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

By : हितेंद्र शर्मा
अयोध्या का वैभव सात समंदर पार, रूसी बोले- दोनों देशों को जोड़ रही श्री राम की लीला

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हुए विकास कार्यों की चर्चा अब रूस की राजधानी मॉस्को में भी हो रही है। मॉस्को में 'रूसी राम' के नाम से प्रसिद्ध सोवियत रंगमंच के अभिनेता गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव की 100वीं जयंती पर हुए समारोह में रूसी कलाकारों और बुद्धिजीवियों ने अयोध्या के विकास और रामलीला मंचन की सराहना की। कलाकारों ने कहा कि जिस तरह दिवाली पर अयोध्या जगमगाती है, उसी तरह वे मॉस्को में भी भगवान राम की लीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करना चाहते हैं। समारोह में भारतीय और रूसी कलाकारों की रामलीला को लेकर भी चर्चा हुई। इस दौरान वक्ताओं ने भगवान राम के आदर्शों, रामराज्य की अवधारणा और भारत-रूस के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में पेचनिकोव के योगदान को याद किया।

रूसी रंगमंच पर राम बनकर बनाई अलग पहचान : मास्को में होने वाली रामलीला के निर्माता एवं निर्देशक डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव सोवियत रंगमंच के प्रतिष्ठित अभिनेता थे। उन्होंने भगवान राम की भूमिका निभाकर रूस में भारतीय संस्कृति और रामायण की परंपरा को लोकप्रिय बनाने में योगदान दिया। इसी कारण उन्हें 'रूसी राम' के नाम से जाना जाता है। उनकी जन्मशताब्दी पर मॉस्को में समारोह में उनके अभिनय और भारत-रूस के सांस्कृतिक संबंधों में योगदान को याद किया गया। समारोह में रूसी कलाकारों और प्रवासी भारतीयों की भागीदारी ने दोनों देशों के सांस्कृतिक जुड़ाव को सामने रखा।

अयोध्या के विकास से प्रभावित रूसी कलाकार, रामलीला के जरिए करेंगे भगवान राम को याद

मॉस्को में समारोह में बाल रंगमंच की निदेशक अल्ला लियोनिदोव्ना ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या में हुए विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलीला और अन्य विकास कार्यों के माध्यम से अयोध्या को बेहतर बनाया है। अब रूस में भी भगवान राम की लीला के जरिए राम राज्य की अवधारणा को समझने का मौका मिल रहा है। उन्होंने कहा कि रामलीला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भगवान राम के जीवन और उनके आदर्शों को लोगों तक पहुंचाने का माध्यम भी है।

पिता के अभिनय ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत किया : तात्याना

'रूसी राम' गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव की पुत्री तात्याना पेचनिकोव ने अपने पिता के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अभिनय के माध्यम से भारत और रूस की मित्रता को नया रूप दिया। भगवान राम की भूमिका निभाकर उन्होंने रूसी समाज को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से परिचित कराया। तात्याना ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या का वैभव और बढ़ा है। उन्होंने कहा कि उनके पिता के अभिनय ने दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पेचनिकोव ने रूस को रामराज्य की अवधारणा से कराया परिचित

मॉस्को के एर्शोव थिएटर संस्थान के वीसी बिताली एवगेनिविच दाशिंस्की ने कहा कि गेनादी मिखाइलोविच पेचनिकोव ने रूस के लोगों को भगवान राम और रामराज्य की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने अपने अभिनय के माध्यम से भगवान राम के आदर्शों को रूसी समाज तक पहुंचाया। उनका योगदान केवल रंगमंच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने भारत और रूस के बीच सांस्कृतिक जुड़ाव को भी मजबूत किया। आज उनकी 100वीं जयंती पर दोनों देशों के कलाकार और भारतीय समुदाय के लोग उन्हें याद कर रहे हैं।

भगवान राम का जीवन सिखाता है जीने का तरीका : अलेक्जेंड्रा

एर्शोव थिएटर संस्थान, मॉस्को की रेक्टर अलेक्जेंड्रा कोनेवा ने कहा कि भगवान राम के जीवन से हमें जीवन जीने का सलीका मिलता है। उनके आदर्श आज भी समाज को सही दिशा दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम के जीवन और चरित्र को रंगमंच के माध्यम से प्रस्तुत करना नई पीढ़ी को उनके विचारों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

संबंधित सामग्री

Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

Ayodhya Boundary Wall Collapses: अयोध्या में पीडब्ल्यूडी कार्यालय की बाउंड्री वॉल ढही, मिस्त्री की मौत

जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र अंतर्गत सदर तहसील के ठीक सामने स्थित लोक निर्माण विभाग  (पीडब्ल्यूडी  )कार्यालय में सोमवार को  बारिश के कारण कार्यालय की बाउंड्री वॉल अचानक भरभरा कर गिर गई।

Sep 07, 2026
Ram Mandir CEO Statement: राम मंदिर के नए CEO जीतेंद्र मिश्रा बोले- बीता समय भूलें, आगे सब अच्छा होगा

Ram Mandir CEO Statement: राम मंदिर के नए CEO जीतेंद्र मिश्रा बोले- बीता समय भूलें, आगे सब अच्छा होगा

राम मंदिर के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा ने नियुक्ति के बाद पहला बयान दिया। उन्होंने कहा कि बीते समय की बजाय आने वाले समय पर ध्यान देना चाहिए और भगवान राम की कृपा से आगे सब अच्छा होगा।

Sep 02, 2026
Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

Ram Mandir CEO: राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO बने जितेंद्र मिश्र, कारगिल युद्ध से ऑपरेशन सिंदूर से खास कनेक्शन

रिटायर्ड एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र को राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO नियुक्त किया गया है। वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान वेस्टर्न एयर कमांड का नेतृत्व कर चुके हैं।

Sep 02, 2026
Bhalesultan Accident: RPS स्कूल बस और दूध टैंकर में भिड़ंत, 24 घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर

Bhalesultan Accident: RPS स्कूल बस और दूध टैंकर में भिड़ंत, 24 घायल, दो के पैर में फ्रैक्चर

अलीनगर और थौरी के बीच अयोध्या मार्ग पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे स्कूली बस और दूध टैंकर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में RPS स्कूल की बस में सवार बच्चों समेत करीब 24 लोग घायल हो गए।

Aug 31, 2026
Raunahi Toll Plaza Firing: रौनाही टोल प्लाजा पर आधी रात फायरिंग, युवक को लगी गोली 

Raunahi Toll Plaza Firing: रौनाही टोल प्लाजा पर आधी रात फायरिंग, युवक को लगी गोली 

सोहावल तहसील के रौनाही थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात टोल टैक्स के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग से सनसनी फैल गई।

Aug 26, 2026