राष्ट्रीय लोक अदालत

सिमडेगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 07 बेंचों में हुए 11,797 मामलों का निष्पादन 

₹1.37 करोड़ से अधिक की राशि पर हुआ समझौता

By : Ark Sahuliyar
सिमडेगा में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 07 बेंचों में हुए 11,797 मामलों का निष्पादन 

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
नालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन किया गया. जिसमें 07 बेंचों का गठन विभिन्न श्रेणियों के कुल 11,797 मामलों का आपसी समझौता के तहत  निष्पादन किया गया. इन मामलों में कुल ₹1,37,36,275 राशि पर समझौता हुआ.

राष्ट्रीय लोक अदालत में आज प्री-लिटिगेशन मामलों में कुल 11,728 मामले लिए गए, जिनमें सभी मामलों का निष्पादन करते हुए ₹57,64,725 की समझौता राशि दर्ज की गई. वहीं लंबित मामलों में 69 मामले लिए  गए और सभी 69 मामलों का निष्पादन हुआ. इन मामलों में ₹79,71,550 की समझौता राशि निर्धारित की गई. इस तरह प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों को मिलाकर लोक अदालत के माध्यम से बड़ी संख्या में मामलों का त्वरित समाधान किया गया.

वहीं क्रिमिनल कंपाउंडेबल ऑफेंस से संबंधित 111 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें ₹2,76,050 की समझौता राशि रही. बैंक रिकवरी मामलों के 235 मामलों का निपटारा करते हुए ₹39,76,225 की राशि पर समझौता हुआ. मोटर व्हीकल एक्ट से संबंधित 9 मामलों में ₹75,82,000 की राशि पर समझौता की गई.

इसके अलावा ट्रैफिक चालान से जुड़े 22 मामलों का निष्पादन हुआ, जिसमें ₹33,000 की राशि शामिल है. सर्विस मैटर्स से संबंधित 17, लैंड एक्विजिशन के 56 तथा रेवेन्यू से जुड़े 14 मामलों का भी निपटारा किया गया. बिजली विभाग से संबंधित मामलों में 6 मामलों का निष्पादन हुआ, जिनमें ₹1,18,000 की समझौता राशि रही. इसके साथ वैवाहिक विवाद से संबंधित एक मामले का भी समाधान किया गया. इसके अलावी विभिन्न प्रकार के सिविल, उत्तराधिकार, प्रमाण-पत्र एवं तलाक आदि से जुड़े मामले का निष्पादन आज किया गया. 

राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्देश्य पक्षकारों को आपसी सहमति और समझौते के माध्यम से त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय उपलब्ध कराना है. सिमडेगा में सामने आए आंकड़े बताते हैं कि लोक अदालत ने बड़ी संख्या में मामलों के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.