न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: 14वीं जेपीएससी फर्जीवाड़ा मामले के आरोपी सत्यपाल सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने सीआईडी से केस डायरी की मांग की है. याचिका पर अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी. मामले में अबतक जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष एल. खियांग्ते समेत दो दर्जन से अधिक को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. मामले में 21 अप्रैल को सीआईडी ने पहली कार्रवाई की थी. जेपीएससी कार्यालय में छापेमारी कर दस्तावेजों का जखीरा बरामद किया था. मामले में कार्रवाई अब भी जारी है. गड़बड़ी को लेकर अभ्यर्थियों ने 26 दिनों तक आंदोलन किया था. साथ ही विधानसभा का भी घेराव किया था. आंदोलन के दौरान अभ्यर्थियों को पुलिस की लाठियां भी खानी पड़ी थी.
यह भी पढ़ें- विधायक जयराम महतो को कोर्ट से झटका! अग्रिम जमानत पर फैसला टला, गिरफ्तारी पर रोक से भी इनकार