न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है. आरोपी सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी की जमानत याचिका खारिज कर दी गयी है. अपर न्याययुक्त योगेश कुमार की कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी. दोनों ने 28 अगस्त को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई थी. जांच एजेंसी सीआईडी दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर चुकी हैं.
18 अगस्त को सीआईडी ने सुषमा कुमारी और अक्षय तिवारी को गिरफ्तार किया था. अभय तिवारी गोड्डा जिला में खाद आपूर्ति विभाग में पदस्थापित था. वह परीक्षा का संचालन कर चुकी TDPL एजेंसी के मार्केटिंग मैनेजर थे. TDPL में रहते हुए उन्होंने जेपीएससी और JSSC की कई परीक्षा पास कर लिया था. अभय तिवारी ने अपनी पत्नी और भाई समेत परिजनों को फर्जीवाड़ा कर नियुक्ति कराई थी. मामले में कई सफल अभ्यर्थियों के साथ कई कोचिंग संचालकों की भी गिरफ्तारी हुई थी. मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं.
यह भी पढ़ें- SBI गबन मामले में आरोपी सुनील कुमार साह को हाईकोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज