209 क्विंटल चावल बर्बाद

पलामू: गरीबों के हक का 209 क्विंटल चावल बर्बाद, 6 साल से विवाह मंडप में सड़ रहा सरकारी अनाज

सैकड़ों क्विंटल अनाज को इस तरह बेकार होता देख अब लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज को 6 वर्षों तक वितरण से बाहर क्यों रखा गया?

By : Dipali Kumari
पलामू: गरीबों के हक का 209 क्विंटल चावल बर्बाद, 6 साल से विवाह मंडप में सड़ रहा सरकारी अनाज

संतोष श्रीवास्तव/प्रेम कुमार
न्यूज़ 11 भारत 
पलामू/डेस्क:
जिले से एक बेहद ही हैरान-परेशान करने वाला मामला सामने आया है. यहां गरीबों में बांटे जाने वाला  209 क्विंटल चावल बीते 6 सालों से विवाह मंडप में पड़ा हुआ है. सरकारी अनाज की इस स्थिति ने व्यवस्था और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

वह अनाज जो आज किसी जरूरतमंद की थाली में होनी चाहिए, वह विवाह मंडप में पड़े-पड़े खराब हो रहा है. चावल इतना पुराना हो चुका है कि उसका इस्तेमाल मानव भोजन के रूप में किया जाना मुश्किल नजर आ रहा है. एक ओर सरकार गरीबों और जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही है, वहीं दूसरी ओर गरीबों में बांटे जाने वाला सैकड़ों क्विंटल अनाज वर्षों से पड़ा-पड़ा सड़ रहा है. सैकड़ों क्विंटल अनाज को इस तरह बेकार होता देख अब लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर सरकारी अनाज को 6 वर्षों तक वितरण से बाहर क्यों रखा गया?

क्षेत्र में आज भी कई ऐसे गरीब परिवार हैं, जिन्हें दो वक्त के भोजन के लिए संघर्ष करना पड़ता है. ऐसे में यदि यही अनाज समय पर जरूरतमंदों के बीच वितरित कर दिया जाता तो अनेक परिवारों को राहत मिल सकती थी.
सरकारी अनाज का इस तरह बर्बाद होना केवल खाद्यान्न की बर्बादी नहीं, बल्कि गरीबों के अधिकार और सरकारी धन की बर्बादी का भी गंभीर मामला है. अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले में जांच कर जिम्मेदारी तय करता है या फिर सैकड़ों क्विंटल चावल इसी तरह सड़कर बर्बाद होता रहेगा.

इसे भी पढ़ें: किसानों के लिए केंद्र सरकार की तीन बेहतरीन योजनाएं, सभी में मिलते है पैसे ही पैसे; जानिए पूरी जानकारी

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.