रामपुर गोलीकांड

रामपुर गोलीकांड में मुंद्रिका सिंह समेत 5 आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका ख़ारिज  

झारखंड हाईकोर्ट ने पांचों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.

By : Dipali Kumari
रामपुर गोलीकांड में मुंद्रिका सिंह समेत 5 आरोपियों को हाई कोर्ट से झटका, जमानत याचिका ख़ारिज  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
पलामू के रामपुर गोलीकांड में मुंद्रिका सिंह समेत 5 आरोपियों को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. झारखंड हाईकोर्ट ने पांचों आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है. आरोपियों में मुंद्रिका सिंह, दिलीप कुमार सिंह, उमाकांत सिंह, राजेंद्र सिंह और बगान सिंह उर्फ भीष्म नारायण सिंह शामिल हैं. 
पलामू जिला अदालत से आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद सभी हाईकोर्ट पहुंचे थे, लेकिन यहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली. यह मामला चैनपुर थाना कांड संख्या 124/2026 से जुड़ा है.

बताते चलें यह पूरा मामला 23 मई 2026 को रामपुर गांव में जमीन पर बाउंड्री निर्माण को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है. विवाद में दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले थे. साथ ही फायरिंग भी हुई थी. मौके पर गोली लगने से 23 वर्षीय सकेंद्र चौधरी उर्फ सिकंदर चौधरी की मौत हो गयी थी. वहीं इस विवाद में कई लोग घायल हुए थे. 

मामले में 17 नामजद और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई थी. हत्या, हत्या के प्रयास, दंगा और आर्म्स एक्ट की धाराओं मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद मुख्य आरोपी मंटू सिंह समेत चार आरोपियों ने पहले ही आत्मसमर्पण कर दिया था. वहीं मुंद्रिका सिंह समेत अन्य आरोपी घटना के बाद से फरार थे. फरार आरोपियों के घर पर पुलिस ने अदालती इश्तेहार पहले ही चिपका चुकी है. 
अब हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद गिरफ्तारी का दबाव और बढ़ गया है.

इसे भी पढ़ें: रांची: अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन ने किया लाठीचार्ज, घरों पर चला बुलडोजर; सड़क पर जोरदार हंगामा 

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.