दर्दनाक हादसा

देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदों दिघी गांव के रवानी टोला में कुएं में डूब जाने से एक बच्चे की मौत

छात्र राजा कुमार राम गुरुकुल ज्ञानोदय विद्यालय में दूसरी कक्षा का छात्र था, घर से खेलने के लिए निकला था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदों दिघी गांव के रवानी टोला में कुएं में डूब जाने से एक बच्चे की मौत

नीरज कुमार साव/न्यूज11  भारत

देवरी/डेस्क: देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदों दिघी गांव के रवानी टोला में मंगलवार को कुएं में डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गई जिसकी पहचान उक्त गांव निवासी शंकर राम के पुत्र 10 वर्षीय राजा कुमार राम में हुई है. परिजनों ने बताया कि लगभग 10:00 बजे  सुबह घर से खेलने कह कर  निकला था जो लगभग 2:00 बजे दिन तक वापस नहीं आया तो खोजबीन शुरू की गई. पूरे गांव में खोजने के बाद अंत में अपने ही कुएं में  बालक  का शव  मिला.  छात्र राजा कुमार राम गुरुकुल ज्ञानोदय विद्यालय के दूसरी कक्षा के छात्र था जो आज विद्यालय नहीं गया था, घर  में खेल रहा था. बच्चे की मौत की खबर सुनकर पूरे गांव में  मातम छा गया और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. चंद्रवंशी समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय राम सहित कई ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस  बंधाया.

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज 4 दिसम्बर को बंधेंगे परिणय-सूत्र में, रिंकू के पिता के निधन से टली थी शादी

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.