न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में "झारखंड संताल स्टूडेंट्स यूनियन" के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संताली भाषा से संबंधित विभिन्न मुद्दों एवं समस्याओं से अवगत कराते हुए अपनी मांगों और अपेक्षाओं को भी उनके समक्ष रखा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना और पूरे मामले की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाए गए विषयों पर आवश्यक पहल की जाएगी. इस अवसर पर यूनियन के अध्यक्ष विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष सुसबिता बास्के, सचिव हरिश चन्द्र मरांडी, संयुक्त सचिव सुसंगम लता कुमारी, कोषाध्यक्ष बाबूलाल हेम्ब्रम, आनंद, गोपाल चन्द्र हांसदा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात