ट्रिपल मर्डर

ट्रिपल मर्डर के आरोपी को  मिली 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

लोक अभियोजन निशि कच्छप ने बताया कि घटना 20 फरवरी 2018 की है.

By : Ark Sahuliyar
ट्रिपल मर्डर के आरोपी को  मिली 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
सिमडेगा डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने आज बोलबा थाना कांड संख्या 14/2018 के तहत दर्ज ट्रिपल मर्डर मामले में सुनवाई करते हुए आरोपी गुड्डू सिंह को 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सजा सुनाई. 

लोक अभियोजन निशि कच्छप ने बताया कि घटना 20 फरवरी 2018 की है. बोलबा थाना क्षेत्र के तलमंगा डीपा टोली गांव में गुड्डू सिंह नामक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी तपेश्वर सिंह, उसकी पत्नी सीता देवी और बेटी चांदनी कुमारी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी थी. मामले में तपेश्वर के परिजनों द्वारा बोलबा थाना में गुड्डू सिंह के विरुद्ध ट्रिपल मर्डर का मामला दर्ज करवाया गया था. जिसके बाद पुलिस मामले के नामजद अभियुक्त गुड्डू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दी थी. 

आज इसी मामले की सुनवाई करते हुए एडीजे नरंजन सिंह की अदालत ने अभियोजन पक्ष से लोक अभियोजन निशि कच्छप द्वारा पेश किए गए 09 गवाहों और साक्ष्य के आधार पर गुड्डू सिंह को ट्रिपल मर्डर का दोषी करार देते हुए 20 वर्ष कारावास और ₹20000 जुर्माने की सज़ा मुक़र्रर की.
 
संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.