सघन जांच अभियान

कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन जांच अभियान, वैध दस्तावेज के अभाव एवं ओवरलोडिंग पर 05 वाहन जब्त

जांच अभियान के दौरान पत्थर लदे 02 हाइवा, बालू लदे 02 हाइवा तथा 01 आइसर, कुल 05 वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई.

By : Ark Sahuliyar
कांद्रबेड़ा क्षेत्र में सघन जांच अभियान, वैध दस्तावेज के अभाव एवं ओवरलोडिंग पर 05 वाहन जब्त

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत 
सरायकेला/डेस्क:
उपायुक्त, सरायकेला-खरसावाँ के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में दिनांक 08 सितम्बर 2026 को जिला खनन पदाधिकारी, सरायकेला-खरसावाँ ज्योति शंकर सतपथी के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन एवं संबंधित थाना की मौजूदगी में कांद्रबेड़ा काली मंदिर एवं कांद्रबेड़ा-डोबो मार्ग के आसपास नाका जांच अभियान चलाया गया.

जांच अभियान के दौरान पत्थर लदे 02 हाइवा, बालू लदे 02 हाइवा तथा 01 आइसर, कुल 05 वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की गई. जांच के क्रम में वाहन चालकों से परिवहन चालान सहित खनिज परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया. जांच के दौरान सभी 05 वाहन चालक आवश्यक वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे. साथ ही, वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक मात्रा में खनिज सामग्री पाए जाने पर ओवरलोडिंग का मामला भी पाया गया.

उक्त अनियमितताओं के आधार पर जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपथी द्वारा पांचों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार अग्रेतर कार्रवाई प्रारंभ की गई. जब्त वाहनों को आवश्यक सुरक्षा एवं विधिसम्मत कार्रवाई हेतु संबंधित थाना को सुपुर्द किया गया.

उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां नितिश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं पुलिस के समन्वय से जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. बिना वैध दस्तावेज के खनिज परिवहन एवं ओवरलोडिंग करने वाले वाहन संचालकों के विरुद्ध प्रचलित नियमों के तहत नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी 

झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...

तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50-50 हजार का जुर्माना 

ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50-50 हजार का जुर्माना 

ओरमांझी के गुंजा देवन जारा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.