बिरनी का प्रकोप

गावां में जंगली बिरनी के हमले में फिर एक बुजुर्ग की मौत, बिरनी के प्रकोप से अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत

जंगली बिरनी के हमले में प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सौ से अधिक लोग घायल हो चुके हैं<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गावां में जंगली बिरनी के हमले में फिर एक बुजुर्ग की मौत, बिरनी के प्रकोप से अब तक 4 लोगों की हो चुकी है मौत

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड के विभिन्न इलाकों में जंगली बिरनी का प्रकोप लगातार जारी है. मंगलवार को पिहरा निवासी 85 वर्षीय मो. सदीक की जंगली बिरनी के हमले में मौत हो गई. इसके साथ ही प्रखंड में बिरनी के हमले से मरने वालों की संख्या बढ़कर चार हो गई है.

जानकारी के अनुसार, मो. सदीक सोमवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित अपने खेत को देखने गए थे. इसी दौरान अचानक जंगली बिरनी के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. बिरनी ने उनके माथे समेत शरीर के अन्य हिस्सों में कई जगह काट लिया. आनन-फानन में परिजन उन्हें बेलाटांड़ ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

बताया जाता है कि अब तक जंगली बिरनी के हमले में प्रखंड के विभिन्न इलाकों में सौ से अधिक लोग घायल हो चुके हैं, जबकि चार लोगों की मौत हो गई है. लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

दो मजदूर भी घायल

इधर, गावां के एक क्रशर में काम करने वाले तीसरी थाना क्षेत्र के चेराबाग निवासी 34 वर्षीय तालो मरांडी और बालकिशुन मुर्मू को भी जंगली बिरनी ने काटकर घायल कर दिया. दोनों का उपचार कराया गया.

यह भी पढ़ें: 5000 पर 20 और 10000 पर कटेंगे 40 रुपए, UPI पेमेंट को लेकर केंद्र सरकार ने नए स्लैब का किया ऐलान

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.