बैंक बंद

काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

देशभर में आज सभी बैंक बंद रहेंगे.

By : Dipali Kumari
काम की बात: आज से तीन दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जानिए वजह

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
अगर आपका भी बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकि है, तो अब आपको उस काम को पूरा करने के लिए तीन दिनों तक इंतजार करना होगा. दरअसल देशभर में आज सभी बैंक बंद रहेंगे. राष्ट्रीयकृत बैंकों में आज 11 सितंबर को हड़ताल की घोषणा की गयी है. वहीं शनिवार और रविवार को भी साप्ताहिक अवकाश के कारण दो दिन बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में लगातार तीन दिनों तक सभी बैंक बंद रहने वाले हैं. देशभर में आज करीब 8 लाख कर्मचारी हड़ताल पर हैं. 

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के आवाहन पर देश भर के राष्ट्रीयकृत बैंकों में कर्मचारी और अधिकारी आज 11 सितंबर को हड़ताल पर रहेंगे. बताते चलें कर्मचारी और अधिकारियों की लंबित मांगों के समाधान और पूर्व में हुए समझौते को लागू नहीं किए जाने के विरोध में आज हड़ताल का निर्णय लिया है. 
कर्मचारियों ने 5 दिनों के वर्किंग डे की मांग की है. साथ ही केंद्र सरकार से PLI को वापस लेने की मांग की गयी है. संघ के लोगों से बातचीत कर सरकार से PLI में संसोधन की भी मांग की गयी है.

इसे भी पढ़ें: रांची: एमिटी यूनिवर्सिटी गेट पर मारपीट मामले में विधायक के बेटे पर FIR दर्ज, नकद और सोने की चेन छीनने का आरोप

संबंधित सामग्री

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम समारोह में मंत्री चमरा लिंडा और सांसद सुखदेव भगत ने जगाई सांस्कृतिक चेतना

करम पूर्व संध्या समारोह में उमड़ा जनसैलाब, संस्कृति और एकता का दिखा अनुपम संगम

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

चिचाकी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात महिला का शव बरामद, पहचान में जुटी पुलिस

पुलिस ने आसपास के पूरे इलाके की तलाशी ली, लेकिन मृतका के पास से कोई मोबाइल, पहचान पत्र या कागजात बरामद नहीं हुआ

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

पांकी के ताल पंचायत में खजूरी-अवका मार्ग व पुलिया निर्माण को लेकर महापंचायत, प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की और पलामू उपायुक्त और क्षेत्रीय विधायक कुशवाहा डॉ. शशी भूषण को लिखित ज्ञापन सौंपा

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

MMDR को लेकर JMM ने सरकार से जल्द से जल्द विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग की

जन भावना का हवाला देकर हाउस से प्रस्ताव पास कर केंद्र को भेजने की अपील की

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

घाघरा में 21 सितंबर से प्रस्तावित 1500 बॉक्साइट ट्रकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल स्थगित

धीरज प्रसाद साहू की पहल पर ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने लिया निर्णय, टाइमिंग व दूरी की समस्या के शीघ्र समाधान का मिला आश्वासन