MLA जयराम महतो

बरवाअड्डा थाना में भारी बवाल! MLA जयराम महतो और मुखिया समर्थकों में हाथापाई, विधायक पर जानलेवा हमले का आरोप 

मुखिया के बेटे ने विधायक जयराम महतो पर जान से मारने की नीयत से गला दबाने का आरोप लगाया है.

By : Dipali Kumari
बरवाअड्डा थाना में भारी बवाल! MLA जयराम महतो और मुखिया समर्थकों में हाथापाई, विधायक पर जानलेवा हमले का आरोप 

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बरवाअड्डा थाना परिसर में कल शुक्रवार की देर शाम जमकर बवाल हुआ. फर्जी हस्ताक्षर से जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपित की पैरवी करने पहुंचे डुमरी विधायक जयराम महतो और मुखिया समर्थकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना परिसर में ही मारपीट शुरू हो गई.

इस पूरे मामले में अब सबसे गंभीर आरोप मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक ने लगाया है. प्रदीप का आरोप है कि विधायक जयराम महतो ने उनके गले पर हमला किया और जान से मारने की नीयत से गला दबाया, जिससे उनके गले से खून निकलने लगा और सांस तक रुकने लगी. पीड़ित ने थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर पूरी घटना की जांच कराने की मांग की है.

मामला बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ापिछरी पंचायत से जुड़ा है. पंचायत की मुखिया यशोदा देवी ने ग्रामीण गणेश दास पर उनके फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर जाति, आवासीय प्रमाणपत्र और वंशावली बनवाने का आरोप लगाया था. इस मामले में बरवाअड्डा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

पुलिस जब मामले के आरोपित को पकड़कर थाने लाई, तो उसके समर्थन में जेएलकेएम नेताओं ने डुमरी विधायक जयराम महतो को सूचना दी. आरोप था कि थाने में गणेश दास के साथ मारपीट की जा रही है. इसके बाद विधायक पहले फोन पर थाना प्रभारी से नाराजगी जताते रहे और फिर स्वयं बरवाअड्डा थाना पहुंच गए. थाना पहुंचने के बाद विधायक जयराम महतो की बरवाअड्डा थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों से करीब डेढ़ घंटे तक बहस होती रही. इसी दौरान विधायक के थाने पहुंचने की सूचना मुखिया समर्थकों को भी मिल गई और वे बड़ी संख्या में थाना परिसर पहुंच गए.

मुखिया समर्थकों ने विधायक से सवाल किया कि आखिर फर्जी हस्ताक्षर से प्रमाणपत्र बनाने के आरोपित की पैरवी क्यों की जा रही है. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया. आरोप है कि विवाद के दौरान मुखिया के बेटे प्रदीप कुमार रजक के साथ मारपीट की गई. प्रदीप का सीधा आरोप डुमरी विधायक जयराम महतो पर है. उनका कहना है कि विधायक ने उनके गले पर हमला किया और गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: रिश्वत कांड: जेल में बंद बुढ़मू के तत्कालीन CO की जमानत याचिका खारिज

संबंधित सामग्री

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को झारखंड हाईकोर्ट से मिली जमानत 

रामगढ़ घूसकांड में कंप्यूटर ऑपरेटर सुजीत पासवान को हाईकोर्ट से जमानत मिली है. मामला ACB कांड संख्या 05/2026 से जुड़ा है.

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, अग्रिम जमानत याचिका मंजूर 

बहुचर्चित रिम्स जमीन घोटाला मामले में आरोपी सोनू कुमार शरण को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है. झारखंड हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका मंजूर की.

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा: किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका, जमानत याचिका खारिज 

JSSC CGL भर्ती परिक्षा फर्जीवाड़ा मामले के किंगपिन अभय तिवारी की पत्नी और भाई को कोर्ट का झटका मिला है.