मुमताज अहमद/न्यूज़11 भारत
खलारी/डेस्क: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बेंती गांव में पेयजल की गंभीर समस्या को लेकर मंगलवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं अशोक परियोजना कार्यालय पहुंचीं और परियोजना प्रबंधन से गांव में शीघ्र पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था कराने की मांग की. महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया.आवेदन में महिलाओं ने कहा कि अशोक परियोजना के लिए बेंती गांव के ग्रामीणों की पुश्तैनी जमीन ली गई है और वर्ष 1990 से अशोक परियोजना देश की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. इसके बावजूद बेंती गांव के ग्रामीण आज भी पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए परेशान हैं. महिलाओं ने बताया कि करीब 15-20 वर्ष पूर्व निजी व्यवस्था के माध्यम से उनके घरों तक पानी पहुंचता था, लेकिन वह व्यवस्था लंबे समय से बंद है. वहीं गांव के कुओं में भी पर्याप्त पानी नहीं रहने के कारण पेयजल संकट और गहरा गया है. पानी की व्यवस्था के अभाव में ग्रामीण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. महिलाओं ने कहा कि इसी समस्या को लेकर वे अपनी फरियाद लेकर परियोजना पदाधिकारी के कार्यालय पहुंची हैं. उन्होंने प्रबंधन से बेंती गांव में जल्द से जल्द पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके.मौके पर काफी संख्या में बेंती गांव की महिलाएं मौजूद थीं.
पानी के लिए तरस रहा बेंती गांव, महिलाओं ने अशोक परियोजना कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
महिलाओं ने परियोजना पदाधिकारी को लिखित आवेदन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया
संबंधित सामग्री
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, मरांग बुरु से की उत्तम स्वास्थ्य की कमाना
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.
झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी
झारखंड में 2022 से राज्य मानवाधिकार आयोग के चेयरपर्सन का पद खाली है. अध्यक्ष और अन्य पदों के खाली रहने पर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई है.
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा- आपकी ऊर्जा उल्लेखनीय
आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है.
आशीर्वाद का दीया को लेकर विवाद, तेजस्वी यादव ने कहा- लोग मिल नहीं रहे हैं इसलिए...
तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा महंगाई बेरोजगारी है, वहां हजारों करोड़ केवल प्रधानमंत्री के दिया बाती में खर्च किया जा रहा है।
ओरमांझी ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा, लगाया गया 50-50 हजार का जुर्माना
ओरमांझी के गुंजा देवन जारा गांव में हुए ट्रिपल मर्डर मामले में एक महिला समेत 11 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गयी है. सभी पर 50-50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है.