न्यूज़11 भारत
पलामू /डेस्क: अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुसैनाबाद दिव्यांश शुक्ल (भापुसे) के नेतृत्व में हैदरनगर थाना पुलिस ने भारत गैस एजेंसी में हुई चोरी कांड का 48 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया. सैनाबाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि हैदरनगर थाना अंतर्गत ग्राम भाई बिगहा में संचालित भारत गैस एजेंसी से 6 सितंबर की रात अज्ञात चोरों ने करीब 2,59,000 रुपये की चोरी कर ली थी. इस संबंध में एजेंसी के प्रोपराइटर द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.
मामले में हैदरनगर थाना कांड सं. 67/2026, धारा 331(4)/305 बीएनएस 2023 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया. उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में अभियुक्त भाई बिगहा ब्लॉक रोड निवासी यासीन खान के 41 वर्षीय पुत्र शमीम खान को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया. आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया. इसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके घर के पास रखे बालू के अंदर से चोरी किए गए कुल 2,43,250 रुपये बरामद किए गए.
छापेमारी दल में उनके अलावा हैदरनगर के थाना प्रभारी तंजीलुल मन्नान मनौवर, पुअनि राजू मांझी, सअनि बशिष्ठ ठाकुर, कुशेश्वर सिंह, आरक्षी 331 खुर्शीद अंसारी, 641 अविनाश कुमार रंजन, हवलदार मनोज कुमार मेहता, आरक्षी 675 सदानन्द शर्मा, चालक अजीम और आरक्षी नंदु उरांव रिजर्व गार्ड शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, साइबर थाना पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार