स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी

BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने की इरफान अंसारी की तारीफ, मंत्री बोले- मेरा काम ऐसा कि विरोधी भी करते हैं वाहवाही

बीजेपी के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कामकाज की जमकर तारीफ की है.

By : Dipali Kumari
BJP सांसद विद्युत वरण महतो ने की इरफान अंसारी की तारीफ, मंत्री बोले- मेरा काम ऐसा कि विरोधी भी करते हैं वाहवाही

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 एक तरफ जहां बीजेपी स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर आए दिन निशाना साधती है, अक्सर रिम्स 2 का विरोध करती है, तो वहीं दूसरी ओर अब बीजेपी के जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के कामकाज की जमकर तारीफ की है.

बीजेपी सांसद द्वारा सार्वजनिक मंच से की गई तारीफ पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सांसद ने उनके कामकाज की सराहना की है. यह बीजेपी के बाकी नेताओं को नसीहत देने के लिए काफी है कि सिर्फ इरफान अंसारी का विरोध करने से काम नहीं चलेगा.
इरफान अंसारी ने कहा कि राज्य की जनता ही नहीं, बल्कि उनके विरोधी भी उनके काम की तारीफ करते हैं. उन्होंने कहा कि वह ऐसा काम करते हैं, जिसकी वजह से विरोधी भी उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर होते हैं.

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने घुसपैठ के मुद्दे पर बाबूलाल मरांडी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब कोई नया मुद्दा खोजिए, राज्य में SIR चल रहा है. राज्यभर में एक भी बांग्लादेशी घसपैठ की कोई निशानी नहीं मिली. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राज्य में कोई घुसपैठी है तो वो बाबूलाल मरांडी, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और आदित्य साहू हैं. उन्होंने कहा संथाल में अपनी संख्या लगातार कम होता देख बीजेपी बौखला गई है. आने वाले समय में इनको जीरो किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: रामगढ़: लगातार बारिश से बढ़ा पतरातू डैम का जलस्तर, खोले गए चार फाटक

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.