आदित्य साहू डुमरी पहुंचे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का डुमरी में किया गया.भव्य स्वागत, MMDR संशोधन अधिनियम पर राज्य सरकार को घेरा

राज्य सरकार कोयला चोरी से जो काली कमाई करती थी इस कानून के कारण बंद हो जाएगी, यही है चिंता और विरोध की वजह - आदित्य साहू

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का डुमरी में किया गया.भव्य स्वागत, MMDR संशोधन अधिनियम पर राज्य सरकार को घेरा

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क: डुमरी के वनांचल चौक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू का भाजपा  के डुमरी विधानसभा प्रभारी सह जामताड़ा प्रभारी प्रदीप साहू सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया है. वे रांची से गिरिडीह जा रहे थे. इस दौरान उन्होंने पत्रकारों द्वारा केंद्र सरकार के एमडीआर संशोधन बिल के बारे में पूछे जाने पर कहा कि राज्य सरकार कोयला चोरी से जो काली कमाई करती थी उसे पर इस कानून के तहत बंद हो जाएगा. इसको लेकर राज्य सरकार के पेट में दर्द हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता को गुमराह करने का काम कर रही है. केंद्र सरकार कोई भी काम करती है तो भारत के लिए और भारत के लोगों के लिए.

झारखंड सरकार पर महंगा कोयला बेचने का आरोप

प्रदेश अध्यक्ष ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि आज झारखंड के उद्यमी झारखंड से कोयला नहीं खरीद रहे हैं. वह दूसरे राज्यों से कोयला ले रहे हैं यहां महंगी कोयला मिलती है. यहां कोयला में सेस के नाम पर 450 रुपये प्रतिटन और आयरन ओड के नाम पर 650 रूपये प्रतिटन लिया जाता है. जबकि दूसरे राज्यों में ऐसा नहीं है.

सीआईएसएफ की तैनाती से कोयला चोरी नियंत्रम में - साहू

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के गृह मंत्री अमित शाह राज्य की कोयला नगरी धनबाद में जब से सीआईएसएफ की तैनाती की है तब से कोयला चोरी में नियंत्रण आया है. इसी को लेकर राज्य सरकार एमएमडीआर संशोधन बिल के लागू होने से पेट में दर्द हो रहा है. इस दौरान डुमरी विधानसभा प्रभारी प्रदीप साहू  भाजपा के निमियाघाट मंडल अध्यक्ष राजू साव निमियाघाट मंडल महामंत्री दिनेश महतो डुमरी मंडल महामंत्री उपेंद्र पांडे तुलसी साव सहित बीरबल पंडित, सुरेश पंडित, बबलू ठाकुर, शेखर केवट, मनोज बिंद, गुड्डू साव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: रांची सैनिक मार्केट स्थित आजाद फार्मा में लगी आग,  अगलगी से नहीं हुआ कोई नुकसान

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.