न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर आज रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर भव्य दीपोत्सव “आशीर्वाद का दीया” का आयोजन किया जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम को दौरान 21,000 दीपों से अल्बर्ट एक्का चौक पूरी तरह से जगमगा उठेगा. इसके साथ सैंड आर्ट के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी की भव्य कलाकृति साकार की जाएगी.
इस विशेष अवसर पर बाबूलाल मरांडी नेता प्रतिपक्ष, कर्मवीर प्रदेश संगठन महामंत्री, दीपक प्रकाश पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता एकत्र होंगे.
भाजपा ने 21,000 दीप प्रज्वलन के इस भव्य कार्यक्रम में सभी से उपस्थित रहने का आह्वान किया है. यह कार्यक्रम संख्या 6 बजे से आरम्भ होगा.
यह भी पढ़ें: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को दी जन्मदिन की बधाई