रक्तदान शिविर

डिग्री कॉलेज नाला में रक्तदान शिविर, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

रक्तदाताओं से कुल 11 यूनिट रक्त एकत्रित किया.

By : Dipali Kumari
डिग्री कॉलेज नाला में रक्तदान शिविर, थैलेसीमिया मरीजों को मिलेगी नई जिंदगी

केसरीनाथ यादव/न्यूज11भारत
जामताड़ा/डेस्क:
डिग्री कॉलेज नाला, फतेहपुर के कंप्यूटर लैब में कल शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया. शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराना और लोगों को नियमित रक्तदान के प्रति जागरूक करना था. शिविर का नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. स्वपन किस्कु ने किया. शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. सीएचओ अनिल कुमार प्रजापति ने रक्तदाताओं का बीपी जांचने के साथ आवश्यक पूछताछ की. इसके बाद जामताड़ा रक्त केंद्र की टीम ने रक्त संग्रह किया. 

रक्त केंद्र की ओर से प्रयोगशाला प्रावैधिक लक्ष्मण प्रसाद सिंह और आकाश पंडित ने रक्तदाताओं से कुल 11 यूनिट रक्त एकत्रित किया. रक्त केंद्र के कर्मियों ने बताया कि शिविर में एकत्रित किया गया रक्त जामताड़ा रक्त केंद्र में सुरक्षित रखा जाएगा. उन्होंने बताया कि जामताड़ा जिले में करीब 80 थैलेसीमिया मरीज हैं, जिन्हें नियमित रूप से रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है. ऐसे में रक्तदान शिविरों के माध्यम से एकत्रित रक्त इन मरीजों के लिए काफी उपयोगी साबित होता है. 

शिविर में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अमर दास, डॉ. अमृत महतो और डॉ. अमन प्रधान का विशेष सहयोग रहा. कॉलेज से जुड़े कई लोगों ने स्वयं रक्तदान कर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया. रक्तदान करने वालों में डॉ. अमृत कुमार महतो, रितेश यादव, विक्रम महतो, डॉ. अमन प्रधान, डॉ. स्वपन किस्कु, आकाश कुमार मंडल, मंगल कुमार, सरोज कुमार मंडल, बुबाई कुमार मंडल, प्रकाश कुमार मंडल और तुषार मंडल समेत अन्य शामिल रहे. मौके पर हेल्थ वर्कर कृष्ण पंडित सहित कॉलेज के शिक्षक, कर्मी और अन्य लोग मौजूद थे. आयोजकों ने कहा कि रक्तदान महादान है और स्वस्थ लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: रांची के कई इलाकों में आज सुबह से शाम गुल रहेगी बिजली, जल्द निपटा लें जरूरी काम

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.