सनसनी

चेटर स्टेशन के समीप रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

सुबह ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी गई

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
चेटर स्टेशन के समीप रेलवे लाइन किनारे नाले में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज11  भारत

चंदवा/डेस्क: चंदवा प्रखंड क्षेत्र के चेटर स्टेशन के समीप रेलवे लाइन किनारे बने नाले से गुरुवार सुबह एक युवती का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सुबह ग्रामीणों की नजर नाले में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस एवं प्रशासन को दी गई.

मृतका की उम्र और पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है. युवती ने काले रंग की शर्ट और भूरे रंग का ट्राउजर पहन रखा था. शव रेलवे लाइन के किनारे नाले में मिलने के कारण घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.

क्या युवती ट्रेन से गिरकर नाले में जा गिरी, या किसी अन्य परिस्थिति में उसकी मौत हुई? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. घटनास्थल की परिस्थितियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा.

फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है. पुलिस युवती की पहचान कराने के साथ-साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह रेलवे लाइन किनारे बने नाले तक कैसे पहुंची.

यह भी पढ़ें: मुस्लिम समाज के लोग प्रधानमंत्री मोदी का कट आउट लेकर जुग जुग जियो मोदी जी की दे रहे हैं दुआ

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.