अवैध बालू की ढुलाई
एक्सक्लूसिव

अवैध बालू की ढुलाई रोकने पहुंचे CO, ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश... मोबाइल छीनने का भी आरोप

अवैध बालू की ढुलाई की जांच करने पहुंचे अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद को कार्रवाई के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा.

By : Ark Sahuliyar
अवैध बालू की ढुलाई रोकने पहुंचे CO, ट्रैक्टर लेकर भागने की कोशिश... मोबाइल छीनने का भी आरोप

न्यूज़11 भारत 
सिमडेगा/डेस्क:
अवैध बालू की ढुलाई की जांच करने पहुंचे अंचल अधिकारी इम्तियाज अहमद को कार्रवाई के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा. आरोप है कि बालू लदे ट्रैक्टर को लेकर भागने की कोशिश की गई. इस दौरान CO का मोबाइल छीनने की भी कोशिश की गयी. घटना सदर थाना क्षेत्र के घोड़बहार के पास की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक, CO इम्तियाज अहमद अवैध बालू लदे ट्रैक्टरों की जांच के लिए मौके पर पहुंचे थे. उन्होंने दो ट्रैक्टरों को रोका और दोनों की चाबियां अपने पास रख लीं. इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गई.

CO मोबाइल छीनने का भी प्रयास 
इसी दौरान रूबी नाम का एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने दूसरी चाबी की मदद से एक ट्रैक्टर को स्टार्ट कर दिया. ट्रैक्टर आगे बढ़ने लगा तो CO ने उसे रोकने की कोशिश की और ट्रैक्टर पर चढ़ने का प्रयास किया. आरोप है कि चालक ने ट्रैक्टर रोकने के बजाय उसे आगे बढ़ा दिया. स्थिति बिगड़ती देख CO ने थाना प्रभारी को फोन करने की कोशिश की. इसी दौरान उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया. बताया गया कि CO ने किसी तरह ट्रैक्टर को सलडेगा रोड के आबादी वाले इलाके में रुकवाया. इसी बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.

बिजली के पोल से टकराया ट्रैक्टर
वहीं, दूसरे जब्त ट्रैक्टर को भी ले जाने की कोशिश की गई. हालांकि, भागने के दौरान यह ट्रैक्टर बिजली के पोल से टकरा गया. इसके बाद पुलिस ने दोनों ट्रैक्टरों को अपने कब्जे में लेकर सदर थाना पहुंचाया. घटना के बाद इलाके में अवैध बालू के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं. एक अधिकारी की कार्रवाई के दौरान ही ट्रैक्टर लेकर भागने और मोबाइल छीनने की कोशिश के आरोप से इस कारोबार में शामिल लोगों के हौसले पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल CO की लिखित शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है. 

यह भी पढ़ें- हज़ारीबाग लॉ कॉलेज में फर्जी डिग्री से प्रोफेसर लक्ष्मी सिंह की बहाली का आरोप: झारखंड HC ने 2 सप्ताह में मांगा जवाब 

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति

बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। 

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.