अजीत कुमार/न्यूज़11 भारत
लातेहार/डेस्क: मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग तथा पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखण्ड सरकार, सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर आज समाहरणालय सभागार में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में उपायुक्त संदीप कुमार, उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद सहित समाहरणालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. उपायुक्त ने दिवंगत सुदिव्य कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए उनके सामाजिक एवं सार्वजनिक जीवन में योगदान को स्मरण किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें.
मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन पर लातेहार समाहरणालय में शोक सभा का आयोजन, दी गयी श्रद्धांजलि
इस अवसर पर सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने 02 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.
संबंधित सामग्री
ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई
प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट
मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम
सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस
नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल
विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की
बिहार में ऐसे खुला अपहरण का राज, 24 घंटे में सकुशल मिला व्यक्ति
बिहार के नवादा में रजौली थाना क्षेत्र से हुए अपहरण कांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है।
रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी
रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.