न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची में अपराधियों की प्रोफाइलिंग करने का निर्णय लिया गया है. SSP राकेश रंजन ने अपराध नियंत्रण को लेकर की VC कर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया. पुलिस को नया एक्शन प्लान तैयार कर अपराधियों की प्रोफाइलिंग और गैंग मैपिंग व संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का निर्देश दिया गया है. अपराधियों की प्रोफाइलिंग दो श्रेणियों में होगी. पुराने एवं संभावित रूप से पुनः सक्रिय अपराधी और अपराध की ओर बढ़ रहे युवा एवं समूह के अपराधियों पर पुलिस नजर रखेगी.
नियमित रूप से अपडेट होगी प्रोफाइल
वहीं, हत्या, रंगदारी, मारपीट, नशा कारोबार, भू-माफिया, अवैध शराब, चोरी, जुआ-मटका में शामिल अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी. साथ ही युवाओं की गतिविधियों जैसे बाइकर्स गैंग, हुड़दंगई, दबंगई, छेड़खानी और आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट/वीडियो पर पुलिस निगाह रखेगी. इन सबको लेकर BCR में जानकारी दर्ज होगी. चिह्नित लोगों का सत्यापन और निगरानी किया जाएगा. प्रोफाइल नियमित रूप से अपडेट होगी.
Preventive Policing पर जोर
कानूनसम्मत प्रक्रिया के तहत सार्वजनिक रूप से उपलब्ध गतिविधियों की निगरानी की जाएगी. रांची SSP राकेश रंजन ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि घटना के बाद नहीं, अपराध से पहले रोकथाम. उन्होंने Preventive Policing पर जोर देते हुए थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है. चिह्नित अपराधियों की गतिविधियों का सत्यापन करने के साथ सूचना मिलते ही तत्काल विधिसम्मत कार्रवाई का निर्देश दिया है.
यह भी पढ़ें- रांची जिला स्कूल के पास जर्जर पानी टंकी गिरने के मामले में बनाई गयी जांच कमिटी, हादसे की वजह की होगी जांच