सड़क निर्माण की बड़ी सौगात

डाल्टनगंज विधानसभा को मिली सड़क निर्माण की बड़ी सौगात

विधायक आलोक चौरसिया के प्रयास से 6 महत्वपूर्ण सड़कों को मिली स्वीकृति

By : Ark Sahuliyar
डाल्टनगंज विधानसभा को मिली सड़क निर्माण की बड़ी सौगात

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
डाल्टनगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक आलोक चौरसिया के सतत प्रयासों और अनुशंसा से क्षेत्र में विकास कार्यों को एक और नई गति मिली है. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा चैनपुर और डाल्टनगंज सदर प्रखंड की 6 प्रमुख सड़क परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है. विधायक ने कहा कि उनका संकल्प जो वादा करना है, उसे धरातल पर उतारने का प्रयास करना है. इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है कि वर्षों पुरानी सड़क संबंधी मांगों को मंजूरी मिल सकी है.

स्वीकृत परियोजनाओं के तहत चैनपुर प्रखंड में पंचायत भड़गांव ग्राम चटीपार से भुतहा गांव तक, रानीताल मुख्य पथ से बलथरवा तक, खुराकला में देवी धाम से बीरेन्द्र राम के घर होते हुए अरुण विश्वकर्मा के घर तक और ग्राम कंकरी में पीडब्ल्यूडी मेन रोड से देवी धाम होते हुए श्मशान घाट तक नई सड़कों का निर्माण होगा. वहीं डाल्टनगंज सदर प्रखंड के तहत ग्राम राजवाड़ीह में चियाँकी मेन रोड से बहेरवाडोहारी टोला होते हुए बेटी बाँध जमुने तक तथा पंचायत लहलहे ग्राम नुआवढोढ़ में राजमुनि सिंह के घर से राजू भुइया के घर होते चबूतरा तक पथ निर्माण कराया जाएगा.

इन 6 महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं के निर्माण से हजारों ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे न केवल उनका दैनिक जीवन आसान होगा बल्कि पूरे क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बल मिलेगा. विधायक आलोक चौरसिया ने जनता द्वारा दिखाए गए निरंतर विश्वास और सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए दोहराया कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना और क्षेत्र का चौमुखी विकास करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

संबंधित सामग्री

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पार्टी अनुशासन सर्वोपरि है! अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस किया जारी

पूर्व में भी पार्टी अनुशासन के उल्लंघन के कारण योगेंद्र साव को पार्टी से निष्कासित किया गया था

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय में आंदोलनकारियों की बैठक, 29 को मशाल जुलूस व 30 को झारखंड बंद का निर्णय

गांडेय प्रखंड के बुधुडीह हटिया मैदान में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा की बैठक में किया गया ऐलान

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व  - चमरा लिंडा

घाघरा करम पर्व प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक एकता का पर्व - चमरा लिंडा

महाविद्यालय के चौमुखी विकास के लिए मंत्री ने की एक करोड़ रुपये सहयोग की घोषणा