निर्देश

NMMS के तहत फर्जी उपस्थिति पर DC ने की कार्रवाई, 6709 मामलों में 6595 फोटो रिजेक्ट, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

सबसे अधिक मामले प्रखण्ड मनिका में 3443 तथा महुआडांड़ में 2051 पाए गए हैं

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
NMMS के तहत फर्जी उपस्थिति पर DC ने की कार्रवाई, 6709 मामलों में 6595 फोटो रिजेक्ट, मनिका BPO हटाए गए, 5 मेट पर FIR

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिला अंतर्गत VB-G-RAM Gमें NMMS (National Mobile Monitoring System) के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में Duplicate Attendance and Fraud Detection के तहत बड़ी अनियमितता पकड़ी गई है. जिले में कुल 6709 फोटो सत्यापन हेतु मामले सामने आए हैं, जिनमें से 6595 को रिजेक्ट कर दिया गया है, 75 को Accept किया गया है एवं 39 मामले Accept/Reject के लिए लंबित हैं. सबसे अधिक मामले प्रखण्ड मनिका में 3443 तथा महुआडांड़ में 2051 पाए गए हैं.

इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी के निर्देश पर निम्नलिखित कार्रवाई की गई है:-

  1. प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, मनिका को प्रखण्ड मनिका से हटाते हुए जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है.
  2. सभी संबंधित मेट को कार्य से हटाते हुए उनका Login ID रद्द कर दिया गया है.
  3. प्रखण्ड मनिका में 05 मेट पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कराई गई है एवं प्रखण्ड महुआडांड़ में मेट पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है.
  4. 02 कम्प्यूटर ऑपरेटर को कार्य से हटाया गया है.
  5. सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण पूछा गया है एवं उन पर अर्थदण्ड लगाया गया है.
  6. आगे की जांच एवं कार्रवाई जारी है.उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि सरकारी योजनाओं में किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा एवं लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. VB-G-RAM G जैसे  महत्वकांक्षी योजना में पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है.

यह भी पढ़ें: श्रीराम पब्लिक स्कूल व प्रभावती स्कूल ऑफ नर्सिंग का 27वां वार्षिक उत्सव सह प्राइज नाइट धूमधाम से हुआ संपन्न

संबंधित सामग्री

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

ACB की लंबित प्रारंभिक जांच पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, स्वतः संज्ञान से दर्ज जनहित याचिका पर सुनवाई

प्रारंभिक जांच किसी भी हाल में 3 महीने में पूरी होनी चाहिए: हाई कोर्ट 

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

मानुषमुड़िया-दारिशोल सड़क हादसे में दो युवकों की मौत से भादुआ में मातम

सांसद बिद्युत बरण महतो ने परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय में वित्तीय अनियमितता पर पहले वित्तमंत्री राधाकृष्ण और अब MLAआलोक चौरसिया ने उठाए सवाल

विधायक आलोक चौरसिया ने राज्यपाल संतोष गंगवार को पत्र लिखकर FIR दर्ज करने और CBI जांच की मांग की

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची RSS कार्यालय बम धमाका मामला: लोहरदगा में ED की दस्तक, आरोपी के घर करीब पांच घंटे चली छापेमारी

रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके के मामले को लेकर लोहरदगा में एक बार फिर केंद्रीय जांच एजेंसियों की गतिविधि देखने को मिली.

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बुलाई बैठक, केशव महतो कमलेश करेंगे अध्यक्षता 

26 सितंबर को होने वाले लोकभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने कल बैठक बुलाई है. कांग्रेस भवन में दिन के साढ़े 11 बजे से यह बैठक होगी.